लॉस एंजिलिस में बने 7 बेडरूम ,11 बाथरूम वाले महल जैसे घर में रहेगी प्रियंका और निक की बेटी राज कुमारी की तरह ,देखें तस्वीरे

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने हाल ही में माता-पिता बनने का ऐलान किया है और इस कपल ने बीते शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट साझा कर अपने बच्चे के जन्म की खुशखबरी लोगों को दी है| बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया है | प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पेरेंट्स बनने की खुशखबरी सामने आते ही फैंस खुशी से झूम उठे और वही इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज और करोड़ों फैंस इस कपल को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं| प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस शादी के 3 साल बाद माता पिता बने है और एक बेटी का अपने घर में स्वागत किए हैं|

बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं और वही शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ लॉस एंजेलिस में अपने बेहद ही खूबसूरत और आलीशान बंगले में रहती हैं जो कि अंदर से दिखने में किसी राजमहल से कम नहीं लगता|

आपको बता दें निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा कोई आलीशान बंगला उपहार स्वरूप दिया था और इस बंगले की कीमत करोड़ों रुपए हैं| वही अब निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा की बेटी भी इसी खूबसूरत और आलीशान बंगले में रहेगी और आज हम आपको निक और प्रियंका के खूबसूरत आशियाने की एक बेहतरीन झलक दिखाने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं इस कपल के घर की इनसाइड तस्वीरों पर एक नजर

20000 वर्ग स्क्वायर फुट में फैला प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का यह खूबसूरत आशियाना किसी राज महल से कम नहीं लगता और इनके घर का डिजाइन भी बेहद ही खूबसूरत और यूनिक नजर आता है| प्रियंका चोपड़ा के इस बंगले में कुल 7 कमरे है , 11 बाथरूम है और मूवी थिएटर,बार ,इंडोर बास्केटबॉल कोर्ट और स्विमिंग पूल जैसी सभी सुविधाएं मौजूद है|

प्रियंका का बंगला बाहर से जितना भव्य नजर आता है अंदर से यह उतना ही ज्यादा खूबसूरत और आलीशान है| प्रियंका चोपड़ा के घर के आस-पास हरियाली ही हरियाली नजर आती है और वही इनके घर से खूबसूरत घाटियों और नेचर की खूबसूरती देखते ही बनती है|

प्रियंका चोपड़ा के घर का लिविंग रूम और डायनिंग एरिया भी काफी भव्य और आलीशान है जहां पर बड़े से डाइनिंग टेबल पर बैठकर पूरा परिवार एक साथ आराम से खाना खा सकता है|

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस साल 2015 में एक दूसरे से मिले थे और यही से दोनों के बीच नजदीकियां बड़े और बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया| जिसके बाद करीब 3 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इन दोनों ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में बेहद ही धूमधाम से रॉयल अंदाज में शादी रचाई थी|

प्रियंका और निक की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित और महंगी शादियों में से एक थी | निक और प्रियंका की जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है और यह दोनों अक्सर ही अपनी रोमांटिक तस्वीरें साझा कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं|

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड