‘तारक मेहता’ की बबीता अय्यर हैं करोड़ों की मालकिन, लग्जरी लाइफस्टाइल आपको हैरान कर देगा

पॉपुलर कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दर्शकों के दिल के बेहद करीब है। शो का हर कलाकार दर्शकों को खुश करने में कोई कसर नहीं छोड़ता। उन्हीं में से एक मशहूर किरदार है बबीता अय्यर यानी मुनमुन दत्ता का। आज हम आपको मुनमुन दत्ता के जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे।

जन्म और परिवार

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में सबको हंसाने वाली बबीता अय्यर यानी मुनमुन दत्ता ना सिर्फ एक अभिनेत्री बल्कि मॉडल भी हैं। उन्हें घर-घर में पहचान इसी शो के जरिए मिली। 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में जन्मीं मुनमुन दत्ता ने अंग्रेजी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई की हुई है। जानकारी के लिए बता दें कि मुनमुन कोलकाता में आकाशवाणी और दूरदर्शन के लिए बाल गायिका के रूप में काम कर चुकी हैं। इस बीच जब वो पुणे में रहते थीं तो उन्होंने फैशन शो में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। फिर क्या था मुनमुन दत्ता की किस्मत ऐसे बदली की उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

इसके बाद मुनमुन ने मुंबई का रुख किया। इस दौरान वह जी टीवी के 2004 के शो ‘हम सब बाराती’ से अभिनय की दुनिया में उतरीं। जानकारी के लिए बता दें कि मुनमुन ने सबसे पहले फिल्म मुंबई एक्सप्रेस की थी। इसमें वो कमल हासन के साथ नजर आई थीं। इस फिल्म के अलावा मुनमुन साल 2006 में फिल्म हॉलिडे में काम करते हुए नजर आई थीं।

इतने करोड़ संपत्ति की मालकिन

एक खास रिपोर्ट के मुताबिक मुनमुन दत्ता की कुल प्राॅपर्टी करीब 30 करोड़ की है। फिलहाल उनकी आमदनी का मुख्य जरिया टीवी शो हैं। इसके आलावा वह फिल्मों में छोटे-मोटे रोल निभाने के साथ-साथ कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापन भी करती हैं। उनके द्वारा किए जाने वाले विज्ञापन से हर साल कंपनी को बड़ा मुनाफा होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बबिता एक महीनें में लगभग 15-20 लाख की कमाई करती हैं। इसके आलावा मुनमुन दत्ता के पास कुछ महंगी कारों का भी कलेकशन है। खास बात तो यह है कि मुनमुन बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज जैसी महंगी और लग्जरी गाड़ियों की मालकिन भी हैं।

इस शो से मिली कामयाबी

उल्लेखनीय है कि मुनमुन दत्ता ने अभिनय और मॉडलिंग दोनों में हाथ आजमाया है। वह अपनी रील के साथ-साथ रियल लाइफ में बेहद फैशनेबल और खूबसूरत नजर आती हैं। मुनमुन दत्ता को साल 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में किरदार निभाने का ऑफर मिला था। वह शुरुआत से ही इस शो का हिस्सा हैं। इस शो ने उन्हें टेलीविजन जगत में टॉप एक्ट्रेस बना दिया है। खास बात तो यह है कि बबीता अय्यर का किरदार निभाने के लिए मुनमुन दत्ता मोटी रकम चार्ज करती हैं। जी हां, मुनमुन एक एपिसोड के लिए करीब 30 से 50 हजार तक की फीस लेती हैं। शो में तारक मेहता, जेठालाल और दया बेन के साथ-साथ और भी कई दिलचस्प किरदार हैं। जो दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड