7 एकड़ में फैला है महेंद्र सिंह धोनी का ये रांची वाला फार्म हाउस ,देखें ‘कैलाशपति’ के अंदर का खुबसूरत नजारा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बेहद लोकप्रिय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भले ही क्रिकेट स्कोर को अलविदा कह चुके हैं परंतु आईपीएल के जरिए महेंद्र सिंह धोनी आज भी क्रिकेट स्टेडियम में अपना हुनर दिखाते हैं और अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ते| महेंद्र सिंह धोनी की सफलता और लोकप्रियता दोनों ही शिखर पर है और इन्होंने अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन से देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में अपनी एक अलग और खास पहचान बनाई है|

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो कि अपने कुल अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं और सोशल मीडिया पर भी महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग काफी शानदार है | महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव तो नहीं रहते परंतु इंस्टाग्राम पर धोनी के काफी सारे फैन पेज बने हुए हैं जिस पर आए दिन महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीरें और वीडियोस वायरल होते रहते हैं जिसमें कई बार महेंद्र सिंह धोनी को ऑर्गेनिक खेती करते हुए भी देखा जाता है|

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो कि जमीन से जुड़े रहना बेहद पसंद करते हैं और यही वजह है कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी अपना ज्यादातर समय अपने रांची वाले फार्महाउस पर बिताते हैं | महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्महाउस का नाम ‘कैलाशपति’ है और यह दिखने में बेहद ही खूबसूरत और लग्जरियस है और महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्महाउस सभी सुख सुविधाओं से लैस है|

महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा धोनी के साथ अक्सर ही अपने इस फार्महाउस पर क्वालिटी टाइम स्पेंड करने आते हैं |

वही साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और वह अपनी और अपनी फैमिली की तस्वीरें और वीडियोस आए दिन पोस्ट करती रहती है| इन्हीं तस्वीरों में महेंद्र सिंह धोनी के रांची वाले इस खूबसूरत फार्महाउस की बेहतरीन झलक भी देखने को मिलती है

7 एकड़ में फैला है धोनी का फार्महाउस :-

महेंद्र सिंह धोनी का ये फार्महाउस कुल 7 एकड़ के जमीन में फैला हुआ है और इस फार्महाउस में महेंद्र सिंह धोनी खेती-बाड़ी भी करते हैं और वह स्ट्रॉबेरी से लेकर हरी सब्जियां भी उगाते है |

महेंद्र सिंह धोनी अपने इस फार्महाउस में मिल्क फार्मिंग भी करते हैं और उनके फार्महाउस में कई नस्ल की गाय मौजूद है| महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्महाउस में इस फार्म हाउस में स्विमिंग पूल से लेकर,नेट प्रैक्टिसिंग मैदान है, अल्ट्रा मार्डन जिम और इनडोर स्टेडियम जैसी कई लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं|

महेंद्र सिंह धोनी का यह फार्महाउस जंगल के बीचो बीच स्थित है और इस फार्महाउस की तस्वीरों को देख कर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी जमीन से जुड़े हुए इंसान है और उन्हें बेहद ही सादगी भरा जीवन जीना पसंद है|

रांची स्थित महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस इतना खूबसूरत और मनमोहक है कि इसे देखकर कोई भी इंप्रेस हुए बिना नहीं रह सकता| वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के लगभग सभी क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के इस फार्महाउस पर आकर यहां की खूबसूरती का लुफ्त उठा चुके हैं|रांची के रिंग रोड पर बना है धोनी का ‘कैलाशपति फार्म हाउस’ को बनवाने में 3 साल का वक्त लगा था | महेंद्र सिंह धोनी का फार्महाउस कैलाशपति हर चीज में भव्य और आलीशान है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड