बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित 55 साल की हो चुकी है और बीते 15 मई 2022 को बॉलीवुड के मोस्ट चार्मिंग अदाकारा माधुरी दीक्षित ने अपना बर्थडे बेहद ही स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट किया है| माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के खास मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं और प्यार देकर धक धक गर्ल का बर्थडे बेहद स्पेशल बना दिया है| माधुरी दीक्षित भले ही 55 साल की हो गई है परंतु उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना किसी के लिए भी मुश्किल हो सकता है क्योंकि उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी माधुरी दीक्षित खूबसूरती और फिटनेस के मामले में इंडस्ट्री की यंग अभिनेत्रियों को भी कड़ी टक्कर देती हैं |
माधुरी को पति ने स्पेशल अंदाज में किया विश
बीते 15 मई 2022 का दिन माधुरी दीक्षित के लिए बहुत स्पेशल रहा और वही माधुरी दीक्षित के लविंग हसबैंड डॉक्टर श्रीराम नेने की विश ने अभिनेत्री के इस दिन को और भी ज्यादा खास बना दिया| माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर उनके पति श्रीराम नेने ने सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर कर अपनी लेडी लव माधुरी दीक्षित पर जमकर प्यार लुटाया है और इस पोस्ट को साझा करते हुए डॉक्टर ने ने ने एक स्पेशल नोट भी शेयर किया है| डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपनी पत्नी माधुरी दीक्षित को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला बताया है| वही सोशल मीडिया पर इन दिनों माधुरी दीक्षित के पति डॉक्टर श्रीराम नेने का यह पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है|
माधुरी दीक्षित के जन्मदिन के खास मौके पर डॉ श्रीराम ने ने ने माधुरी दीक्षित के साथ अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए डॉक्टर श्रीराम नेने ने लिखा है कि,” दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन मुबारक, मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, मेरी बेस्ट फ्रेंड, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आप सबसे बेस्ट डिजर्व करती है.. आपको मैं वंडरफुल बर्थडे विश करता हूं..”| अपने पति के इस पोस्ट पर कमेंट के माध्यम से माधुरी दीक्षित ने भी प्यार लुटाया है और उन्होंने इस पोस्ट पर दिल वाली इमोजी शेयर करके अपना रिएक्शन दिया है| डॉक्टर श्रीराम नेने के अलावा माधुरी दीक्षित के तमाम प्रशंसकों ने भी अपने अपने अंदाज में माधुरी दीक्षित को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और वही इस खास मौके पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” हैप्पी बर्थडे क्वीन..” वही एक दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि,” हमारी फेवरेट..”|
एक दूसरे की आंखों में डूबे माधुरी और डॉ नेने
माधुरी दीक्षित के बर्थडे के खास मौके पर डॉ श्रीराम नेने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की है उस तस्वीर में माधुरी दीक्षित साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं और वही मेसी हेयर बन और मिनिमल मेकअप के साथ माधुरी दीक्षित ने अपने लुक को कंप्लीट किया है और इस अंदाज में माधुरी दीक्षित की खूबसूरती देखते ही बन रही है| वही माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने ब्लैक कलर के सूट में काफी हैंडसम दिखाई दे रहे हैं| इस तस्वीर में माधुरी और श्रीराम नेने जिस शिद्दत और प्यार से एक दूजे के आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं उससे यह साफ पता चल रहा है कि यह दोनों एक दूसरे से कितनी मोहब्बत करते हैं| माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और पॉपुलर जोड़ियों में से एक है और यह दोनों एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं|