चंद्रयान-2: क्या सच में क्रैश हो गया विक्रम लैंडर? जानें क्या कहते हैं इसरो के वैज्ञानिक

चंद्रयान 2 की चर्चा भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होने लगी थीं, हो भी क्यों न भला कल का दिन अपने देश के लिए बेहद ही ज्यादा महत्वपूर्ण दिन था। कल हमारा देश इतिहास रचने जा रहा था या यूं कह लें कि कुछ ऐसा करने जा रहा था जो कि दुनिया के किसी भी देश ने नहीं किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं चंद्रयान 2 की जिसका इंतजार महीने दिन से भी ज्यादा चल रहा था पर अफसोस की शनिवार के दिन सुबह सुबह करीब तड़के एक झटका लगा। जी हां दरअसल चांद पर लैंडिग से ठीक 2.1 किमी पहले विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो से टूट गया। घटना के बाद इसरो ने कहा है कि वह डाटा का विश्लेषण कर रहा है।

आधी रात पूरा देश इस मिशन पर नजरें लगाए बैठा था, न्यूज एजेंसीज का ने जब इसरो के साइंटिस्ट देवीप्रसाद कार्निक से पूछा गया कि क्या विक्रम क्रैश कर गया तो इसपर उन्होंने कहा- ‘डाटा का विश्लेषण किया जा रहा है। इस बारे में अभी तक कोई कंफर्म जानकारी नहीं मिल पाई है, इसमें अभी समय लग सकता है। बताते चलें कि कुल 47 दिनों की यात्रा तय करने के बाद चांद के इतने करीब पहली बार हमारा देश पहुंचा था जहां पर जाने के बाद विक्रम लैंडर का संपर्क इसरो से टूटा है।

इसरो के चेयरमैन के सिवन ने कहा कि विक्रम लैंडर बिल्कुल सही रास्ते से आगे बढ़ रहा था, लेकिन लैंडिंग से 2.1 किमी पहले उसका संपर्क टूट गया। वैसे आपको बता दें कि यहां तक अभी सिर्फ तीन देश रूस, अमेरिका और चीन ही पहुंच चुके हैं और जिसके बाद इन देशों ने सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग भी कराई है। विक्रम दो सितंबर को आर्बिटर से अलग हो गया था। चंद्रयान-2 को इसके पहले 22 जुलाई को भारत के हेवी रॉकेट जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हिकल-मार्क 3 (जीएसएलवी एमके 3) के जरिए अंतरिक्ष में लांच किया गया था।

वहीं देश की जनता के साथ साथ पीएम मोदी भी खुद इसरो के मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में पहुंचे थे लेकिन कोई भी देश चांद के साउथ पोल तक नहीं पहुंच सका है, जहां चंद्रयान-2 को उतरना था। मोदी ने विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने पर कहा- ‘जब मिशन बड़ा होता है तो निराशा से पार पाने का हिम्मत होनी चाहिए। मेरी तरफ से आप सभी को बहुत बधाई। आपने देश की और मानव जाति की बड़ी सेवा की है।’  पीएम ने विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद कहा, हर मुश्किल, हर संघर्ष, हर कठिनाई, हमें कुछ नया सिखाकर जाती है, कुछ नए आविष्कार, नई टेक्नोलॉजी के लिए प्रेरित करती है और इसी से हमारी आगे की सफलता तय होती हैं। इससे वैज्ञनिकों को काफी हौसला मिला है।

वैसे इसके साथ साथ आपको ये भी बता दें कि जैसे ही विक्रम का संपर्क टूटा उसके बाद से ही देश के अन्य नेताओं और हस्तियों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू गई, जिस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “इसरो की टीम को चंद्रयान-2 मून मिशन पर शानदार काम के लिए बधाई। आपका जुनून और समर्पण प्रत्येक भारतीय के लिए एक प्रेरणा है।”

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड