बॉलीवुड दबंग सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने हाल ही में अपने 27 साल पूरे किए हैं। इसमें नजर आने वाले हर किरदार ने दर्शकों के दिलों पर अलग छाप छोड़ी थी। आइए जानिए आज इस फिल्म की स्टार कास्ट कहां व्यस्त है।
सलमान खान
बॉलीवुड दबंग सलमान खान आज दुनिया भर में मशहूर हैं। इस फिल्म में सलमान प्रेम का किरदार निभाते हुए नजर आए थे। इन दिनों सलमान बिग बॉस 15 को लेकर चर्चा में हैं। इसके अलावा वो फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं। वह अक्सर फैंस के बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए एक्टिव भी रहते हैं।
माधुरी दीक्षित
फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ में माधुरी दीक्षित निशा नाम की लड़की का किरदार निभाते हुए नजर आई थी। माधुरी के किरादर को दर्शकों ने खूब सराहा। इस फिल्म के बाद माधुरी एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। फिल्मों के अलावा माधुरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें रियलिटी शोज जज करते हुए भी देखा जाता है।
रेणुका शहाणे
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने फिल्म में सलमान की भाभी पूजा का किरदार निभाया था। फिल्म में उनके किरदार ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया। फिल्म के एक सीन में जब उनकी मौत दिखाई जाती हैं तो उसे देखकर फैंस भी भावुक हो गए। फिलहाल रेणुका शहाणे घर-परिवार में व्यस्त हैं।
मोहनीश बहल
फिल्म में अभिनेता मोहनीश ने सलमान के बड़े भाई की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म से सुर्खियों में आए एक्टर मोहनीश का फिल्मी करियर कुछ खास सफल नहीं रहा। बता दें कि मोहनीश मशहूर एक्ट्रेस नूतन के बेटे हैं। अब उनकी बेटी प्रनूतन भी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है।
अनुपम खेर
दिग्गज स्टार अनुपम खेर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव रहते हैं। बता दें कि हम आपके हैं कौन फिल्म की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर के चेहरे पर पैरालिसिस हो गया था। हालांकि बाद में उन्हें उससे राहत भी मिल गई थी। 66 वर्ष के अनुपम खेर फिल्म इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं।
रीमा लागू
इस फिल्म में रीमा लागू ने मधुकला का किरदार निभाया था। माधुरी और रेणुका शहाणे की मां के किरदार में दर्शकों ने उनको खूब सराहा। मालूम हो कि साल 2017 में रीमा लागू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। सिनेमा जगत के एक महान कलाकार को हमेशा के लिए खो दिया।
लक्ष्मीकांत बेर्डे
फिल्म में लक्ष्मीकांत बेर्डे प्रेम यानी सलमान के परिवार के नौकर और दोस्त की भूमिका में नजर आए थे। लक्ष्मीकांत बेर्डे का नाम पॉपुलर कॉमेडियन की लिस्ट में भी शामिल है। पर अफसोस अभिनेता लक्ष्मीकांत ने साल 2004 में किडनी की बीमारी के चलते दुनिया को अलविदा कह दिया।
आलोक नाथ
इस फिल्म में अभिनेता आलोक नाथ सलमान और मोहनीश बहल के अंकल की भूमिका में नजर आए थे। फिल्मों के अलावा वह टीवी शोज में भी काम कर चुके हैं। आलोक नाथ पर विंता नंदा ने यौन शोषण का आरोप लगाए थे।