हिन्दी सिनेमा जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। रेखा उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो अगर आज भी पर्दे पर नजर आए तो आग लगा दे। दर्शक भी रेखा की खूबसूरत अदाओं से अपनी नजरें नहीं हटा पाते। आज भी रेखा इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। रेखा को पर्दे पर देखने के लिए फैंस अक्सर बेसब्र रहते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर रेखा का जलवा छाया हुआ है।
1 मिनट का वायरल हो रहा वीडियो
दरअसल, सदाबहार एकट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि यह वीडियो स्टार प्लस के शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ का एक छोटा सा प्रोमो है। इस वीडियो में रेखा का एक मिनट के लिए नजर आना ही काफी महंगा पड़ा है। खबरों के मुताबिक रेखा इस शो में नजर आएंगी। बस इसी बात को लेकर उनके फैंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। इस बात से रेखा भी बखूबी वाकिफ हैं कि उनको पर्दे पर देखने के लिए उनके फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मिनट के प्रोमो वीडियो में नजर आने वाली अभिनेत्री रेखा ने उसके लिए कितने करोड़ रुपये चार्ज किए हैं।
View this post on Instagram
इतने करोड़ फीस की चार्ज
अभिनेत्री रेखा ने हाल ही में ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लिए एक प्रोमो भी शूट किया है। एक खास रिपोर्ट के मुताबिक इस छोटे से वीडियो के लिए अभिनेत्री ने 5 से 7 करोड़ रुपये फीस चार्ज की है। लेकिन इस फीस के बारे में सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। अगर देखा जाए तो एक मिनट के लिए ये फीस बहुत बड़ी है। खैर, यह तो सिर्फ एक मिनट का वीडियो क्लिप था। अपने फिल्मी सफर में रेखा ने खूब पैसा कमाया। उन्होंने सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म से नवाजा। सदाबहार एक्ट्रेस ने अपने प्रोफेशन और पर्सनल लाइफ के चलते खूब सुर्खियां बटोरी। फिलहाल जैसा भी हो उनके शानदार अभिनय और दिलकश अदाओं पर आज भी जमाना अपना दिल हारता है।
जानिए क्या है रेखा के शो में खास
अभिनेत्री रेखा को लंबे समय बाद पर्दे पर देखने के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ‘गुम है किसी के प्यार में’ शो में पत्रलेखा (ऐश्वर्या शर्मा), सई (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) को मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। मालूम हो कि पिछले ही दिनों मेकर्स ने बताया था कि शो में जल्द ही बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। वो ट्विस्ट क्या होगा उसे देखने के लिए फैंस तो बेसब्र हैं ही लेकिन रेखा को प्रोमो में देखकर हर किसी के मन में यही सवाल होगा कि आखिर शो में आगे क्या खास होगा। फिलहाल ये तो आने वाले अगले एपिसोड में ही पता चल पाएगा। रेखा फिल्मी लाइमलाइट से भले ही दूर हैं, लेकिन अक्सर उन्हें किसी पार्टी या फंक्शन में जरुर देखा जाता है। जिसके चलते वो पूरी महफिल का ध्यान अपनी तरफ खींच ही लेती हैं।