किशोर कुमार ने रचाई थीं चार शादियां, एक तो है मिथुन चक्रवर्ती की बीवी

हिन्दी सिनेमा जगत के दिग्गज सिंगर किशोर कुमार का नाम और पहचान दुनिया भर में शुमार है। उन्होंने अपने करियर के दौरान करीब 1500 फिल्मों में शानदार संगीत दिया। आज भी लोगों की जुबान पर उनके गानें सुनने को मिलते हैं, इसके अलावा लोग उनके गानों को सुनना भी पसंद करते हैं। किशोर कुमार ना सिर्फ एक बेहतरीन संगीतकार थे बल्कि वह एक लेखक, फिल्म निर्माता और स्क्रीनराइटर भी थे। वह अपनी प्रोफेशनल और निजी जिंदगी के चलते भी चर्चा में रहे। तो आइए जानिए उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से।

जन्म और करियर

4 अगस्त 1929 को मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में जन्में किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार था। लेकिन सिनेमा जगत में उन्हें पहचान किशोर कुमार के नाम से मिली। आज भले ही किशोर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन लोगों के दिलों में उनकी यादें और आवाज हमेशा जिंदा रहेगी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1946 में की थी। वह पहली बार फिल्म शिकारी में नजर आए थे। जानकारी के लिए बता दें कि इसी फिल्म में उनके बड़े भाई अशोक कुमार भी मुख्य में नजर आए थे। इसके अलावा दोनों भाई फिल्म दूर का राही, चलती का नाम गाड़ी और बंदी में भी साथ काम करते हुए नजर आए थे।

किशोर कुमार ने रचाई 4 शादियां

शायद आप में से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि दिग्गज कलाकार किशोर कुमार ने चार शादियां रचाई थीं। उन्होंने पहली शादी रुमा घोष संग दूसरी शादी मधुबाला और तीसरी शादी योगिता बाली संग रचाई थी। इसके बाद उन्होंने लीला चंद्रावरकर संग चौथी वार फेरे लिए। बता दें कि किशोर कुमार अपनी चौथी पत्नी लीला चंद्रावरकर से करीब 20 साल बड़े थे। उस वक्त उनकी उम्र 51 वर्ष थी। दोनों की मुलाकात ‘प्यार अजनबी है’ के सेट पर हुई थी। उनकी पत्नियों में से तीसरी पत्नी यानी योगिता बाली ने उनसे अलग होने के बाद मिथुन चक्रवर्ती संग सात फेरे लिए।

किशोर ने नहीं ली संगीत की शिक्षा

क्या आप जानते हैं कि किशोर दा ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ने से पहले संगीत की ट्रेनिंग नहीं ली थी। उन्होंने अपने करियर में लगभग सभी भाषाओं को मिलाकर 1500 से ज्यादा गाने गाए। किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार ने एक खास बातचीत के दौरान बताया था कि किशोर बचपन में बेहद बेसुरे थे। उनकी आवाज किसी फटे हुए बांस की जैसी थी, लेकिन फिल्म जगत में किशोर कुमार ने खुद को जिस तरह से साबित किया उस पर यकीन कर पाना वाकई में बेहद मुश्किल है।

57 वर्ष की आयु में कहा अलविदा

किशोर कुमार अभिनेता अशोक कुमार के छोटे भाई थे। जब किशोर कुमार का निधन हुआ उसी दिन उनके बड़े भाई अशोक कुमार का 76वां जन्मदिन था। खबरों के मुताबिक किशोर कुमार को फिल्म इंडस्ट्री में लाने का पूरा क्षेय उनके बड़े भाई को ही जाता है। किशोर कुमार ने 57 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने भाई से अधिक पैसा कमाने की चाह रखने वाले किशोर कुमार 70 और 80 के दशक के सबसे महंगे सिंगर्स में शुमार थे। उन्होंने अपने संगीत करियर में खूब नाम कमाया।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड