रियलिटी शो इंडियन आइडल में ना जाने कितने कंटेस्टेंट अपनी किस्मत आजमाने पहुंचते हैं। यह शो हर उस सिंगर की आवाज को लोगों तक पहुंचाता है जो कहीं-ना-कहीं अपने टैलेंट के साथ घर में बैठे हैं। मगर आज हम बात करेंगे शो की फाइनलिस्ट सायली काम्बले के बारे में खास। जोकि अपनी मधुर आवाज के चलते सबकी चहेती बन चुकी हैं। सायली काम्बले ने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को खूब प्रभावित किया था। इन दिनों वह बॉयफ्रेंड संग तस्वीर शेयर करने के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं।
सायली ने अपने प्यार का किया खुलासा
दरअसल, इंडियन आइडल 12 की फाइनलिस्ट सायली काम्बले का नाम शो के दौरान को-कंटेस्टेंट निहाल तौरो के साथ जुड़ा था। हालांकि शो के दौरान इस जोड़ी ने अपने रिश्ते को हमेशा दोस्ती का नाम दिया। वहीं, अब उन्होंने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है। जी हां, सिंगर ने अपने असली प्यार का खुलासा कर दिया है। सायली ने बॉयफ्रेंड धवल के साथ तस्वीर शेयर कर अपने प्यार का इजहार कर दिया है। धवल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सायली ने लिखा-चलो जी आज साफ साफ कहती हूं…इतनी सी बात है मुझे तुमसे प्यार है।’
View this post on Instagram
वहीं, सायली के इस पोस्ट पर फैंस और इंडियन आइडल के को-कंटेस्टेंट उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। उनके दोस्तों और करीबियों के साथ-साथ फैंस ने इस तस्वीर पर कमेंट्स की झड़ियां लगा दीं। अंजलि गायकवाड, मोहम्मद दानिश और निहाल तौरो ने सायली को नए रिश्ते में बंधने की बधाई दी है।
View this post on Instagram
सायली ने हासिल किया सफल मुकाम
इंडियन आइडल 12 में सायली दूसरी रनरअप रही थीं। इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने के बाद सायली ने सफल मुकाम हासिल किया। इस दौरान सायली ने कई कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ कर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। इसके अलावा शो के दौरान भी सायली को कई म्यूजिक कंपोजर ने अपने प्रोजेक्ट में गाना गंवाने की बात भी कही थी। अगर देखा जाए तो आने वाले समय में सायली की आवाज कई फिल्मों में सुनने को मिल सकती है। सायली मराठी फिल्मों के लिए पहले ही गाने को रिकॉर्ड कर चुकी हैं। वहीं फैंस एक बार फिर से सायली के नए अंदाज और मधुर आवाज को अलग तरीके के साथ सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार करे हैं।
इंडियन आइडल 12 जज
मालूम हो कि इंडियन आइडल 12 को नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया ने जज किया था। सभी जज शो में कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती मजाक करते हुए नजर आते हैं। नेहा हर बार की तरह दर्शकों और कंटेस्टेंट को अपनी क्यूट स्माइल के साथ प्रभावित करते हुए नजर आती हैं। इस बार शो के विजेता उत्तराखंड के पवनदीप राजन बने थे। आपको ये बात जानकर हैरानी होगी कि पवनदीप राजन ‘इंडियन आइडल 12 के एक ऐसे इकलौते कंटेस्टेंट हैं जो गाने के साथ-साथ कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। इस शो से पहले भी वह एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।