बॉलीवुड के ये सितारे सालों तक एक ही छत के नीचे रहे पति पत्नी बनकर लिव इन रिलेशनशिप में ,पर ब्रेकअप के बाद बन गये दुश्मन

फिल्मी दुनिया के सितारे अक्सर ही अपनी लव लाइफ की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं इन सितारों के लिए  लिव इन रिलेशनशिप में रहना बहुत ही आम बात होती है  और हमारे फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे मौजूद हैं जो कि शादी से पहले ही अपने पार्टनर के साथ  पति-पत्नी की तरह  एक ही छत के नीचे लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में रह चुके हैं|

वही  इनमें से बहुत ही अच्छी जोड़ी है जोकि लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद अपने रिश्ते को शादी का नाम दिए हैं तो वहीं कई ऐसे भी कपल्स हैं  जोकि लंबे समय तक अपने पार्टनर के साथ लिव इन में  रहने के बाद ब्रेकअप कर लिए  और इस ब्रेकअप के बाद इनके बीच दुश्मनी भी पैदा हो गई और आज हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही सितारों के बारे में बताने वाले हैं तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन कपल्स का नाम शामिल है

रणबीर कपूर – कटरीना कैफ

इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर का शामिल है और  एक समय में इन दोनों के प्यार के चर्चे बेहद मशहूर हुआ करते थे  और यह दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं| वही करीब 1 साल तक लिव इन में रहने के बाद  इन दोनों के रिश्ते में दूरियां आनी शुरू हो गई जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर कैटरीना कैफ का फ्लैट छोड़कर दूसरे फ्लैट में रहने  लगे थे|

जॉन अब्राहम – बिपाशा बसु

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का  लव अफेयर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रहा है और  इन दोनों ने लगभग 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया था  और खबरों के मुताबिक बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे लेकिन बिपाशा के साथ लिव-इन में रहने के साथ ही जॉन अब्राहम का दिल  प्रिया रुंचल पर आ गया था और जब  अब्राहम के इस धोखे की खबर बिपाशा बासु को हुई तब उन्होंने अपने 9 साल के पुराने रिश्ते को एक ही पल में तोड़ दिया और इन दोनों के रिश्ते का अंत  बेहद कड़वाहट के साथ हुआ था|

सुशांत सिंह राजपूत – अंकिता लोखंडे

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का  लव अफेयर किसी से छिपा नहीं है और यह दोनों एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे  और एक ही फ्लैट में  पति-पत्नी की तरह रहते थे लेकिन जब साल 2016 में अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप हुआ सुशांत सिंह राजपूत ने उस फ्लैट को छोड़ दिया और सुशांत सिंह राजपूत से मिले धोखे की वजह से अंकिता लोखंडे काफी ज्यादा टूट गई थी |

कंगना रनौत – आदित्य पंचोली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना  रनौत और आदित्य पंचोली का रिश्ता भी बेहद मशहूर रहा है और यह दोनों एक दूसरे के साथ कुछ समय तक  लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे लेकिन  इस दौरान कंगना को आदित्य पंचोली के गुस्से और मारपीट का भी शिकार होना पड़ा था जिसके चलते कंगना ने  आदित्य पंचोली पर केस भी कर दिया था |

अमीषा पटेल – विक्रम भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल और विक्रम भट्ट के  इश्क के चर्चे भी एक समय में काफी ज्यादा मशहूर हुआ था और विक्रम भट्ट के प्यार में पड़कर अमीषा पटेल अपने माता-पिता तक से भी बगावत कर ली थी  और अपने पेरेंट्स का घर छोड़ कर अमीषा पटेल विक्रम भट्ट के साथ लिव इन में रहने लगी थी और वही  5 साल तक एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और अमीषा पटेल से प्यार करना विक्रम भट्ट अपनी लाइफ की सबसे बड़ी भूल मानते हैं|

सैफ अली खान – रोजा कैटलानो

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान एक समय में विदेशी ब्यूटी रोजा कैटलानो के  प्यार में पागल थे और यह दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं लेकिन  इन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया  और दोनों का ब्रेकअप बेहद कड़वाहट के साथ हुआ था|

प्रियंका चोपड़ा – शाहिद कपूर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा  और शाहिद कपूर का  लव अफेयर भी बेहद मशहूर हुआ था और यह दोनों एक दूसरे के साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रहे थे और  इसका खुलासा उस वक्त हुआ था जब  आईटी रेड के दौरान  प्रियंका चोपड़ा के घर पर शाहिद कपूर को पाया गया था | हालांकि इनका  रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाया और कुछ समय के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड