चंद्रयान-2 को लेकर आई खुशखबरी, काली रात के बाद लैंडर विक्रम करने जा रहा बड़ा काम

जब से इसरो ने अपने महत्वपूर्ण मिशन चंद्रयान-2 की बातें लोगों से शेयर की तभी से हर कोई उस मिशन पर नजरें बनाएं हुए है, देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग इसकी ही चर्चा कर रहे हैं। हालांकि जब यह मिशन अपने सफलता के चरम सीमा पर था तभी लैंडर विक्रम से इसरो का संपर्क टूट गया था लेकिन अब इसरो के वैज्ञानिक एक बार फिर से उससे संपर्क साधना चाह रहे। इसरो जहां लैंडर विक्रम से संपर्क बनाने की कोशिश में दोबारा जुट गया है वहीं दुनिया कई स्पेस एजेंसियां भी प्रयास कर रही है कि किसी भी तरह लैंडर विक्रम से संपर्क हो जाए।

क्योंकि इस संपर्क के साथ ही दुनिया को चौंकाने वाले कई राज से पर्दा उठ सकता है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार सबसे बड़ी कोशिश तो दुनिया का सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी नासा करने जा रही है। नासा ने कुछ समय पहले ही ये बात साफ कर दिया था कि आने वाले 17 अक्टूबर यानी आने वाले 8 दिन में वो दोबारा लैंडर विक्रम को खोजने में जुटेगा। ऐसा करने से इसरो को अपने मिशन को पूरा करने में काफी मदद होगी।

हार्ड लैंडिंग वाली जगह पर पहुंचेगा नासा

नासा का कहना है कि 17 अक्टूबर को वह फिर से प्रयास करेगा कि उसका संपर्क लैंडर विक्रम से हो जाए क्योंकि इसके बाद तीन दिन बाद एक बार फिर चांद पर शाम का साया हो जाएगा। जी हां हमने पहले भी बताया था कि चांद पर काली रात का साया छाने वाला है। जानकारी के लिए बता दें कि चांद पर दिन वाला समय पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है। मतलब, 20-21 सितंबर को चांद पर रात हो जाएगी। वर्तमान में चंद्रमा पर शाम हो गई है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का जीवनकाल भी 14 दिनों का ही है।

वैसे आपको बता दें कि नासा इससे पहले चांद के दक्षिण ध्रुव पर चक्कर लगा चुका है। इस चक्कर के दौरान नासा ने उस क्षेत्र से भी गुजरा जहां लैंडर विक्रम की लैंडिंग हुई थी। हालांकि उस दौरान शाम हो जाने से नासा की तस्वीरें साफ नहीं आई थीं, लेकिन इतना जरूर पता चल गया था कि लैंडर विक्रम वहां मौजूद है।

इतना ही नहीं गौर करने वाली बात तो ये है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के अलावा नासा के लूनर यान ने भी उस जगह की तस्वीरें खींची हैं, जहां पर लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी। वैसे जो भी हो लूनर यान के तस्वीरें खीचने से पहले चांद के उस हिस्से पर अंधेरा छाने लगा था। इस वजह से लूनर ने उस जगह की तस्वीरें तो ले लीं, लेकिन वह लैंडर विक्रम की फोटो खींचने में असफल रहा। वैसे नासा का यह प्रयास काफी कठिन रहेगा लेकिन अगर वो इसमें सफल हो जाता है तो इसरो को भी इससे लाभ होगा। हालांकि अंधेरा और तापमान बहुत कम हो जाने के बाद लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क करने की उम्मीदें भी धूमिल हो जाएंगी। अब देखना ये है कि आखिर नासा अपने मकसद में कितनी सफलता हासिल कर पाता है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड