हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में कई सारे नियम व विधा होते हैं हर देवी देवता के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं और हिंदू धर्म में भी सभी देवी देवताओं के लिए अलग-अलग बातों का उल्लेख किया गया है, अगर हम सबसे गुस्सैल देवता की बात करें तो सबसे पहले लोगों के मन में शनि देव का ख्याल आता है क्योंकि शनि देव सभी देवताओं में सबसे ज्यादा क्रोधित देवता माने जाते हैं, अगर मनुष्य से थोड़ी भी गलती हो जाए तो उस व्यक्ति को शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है, मनुष्य के द्वारा की गई गलती की वजह से शनिदेव बहुत जल्दी नाराज हो जाते हैं और इनकी नाराजगी थोड़े समय के लिए नहीं बल्कि कई सालों तक रहती है।
अगर किसी व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा दृष्टि हो तो उस व्यक्ति के जीवन की सभी कठिनाइयां दूर हो जाती है, शनिदेव को कर्म फल दाता भी बताया जाता है, यह व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से ही फल प्रदान करते हैं, इनकी कृपा प्राप्त करने के लिए लोग इनकी पूजा-अर्चना में लगे रहते हैं, आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिनको आप भूलकर भी शनिवार के दिन दान ना करें अन्यथा इससे शनिदेव आपसे नाराज हो सकते हैं जिसके कारण आपके जीवन में मुश्किलें उत्पन्न हो सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर कौन सी हैं वो चीजें
ये चीजें शनिवार के दिन दान करने की ना करें गलती
चावल
शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि सफेद चीजें चंद्रमा से संबंधित होती है, और शनि ग्रह की चंद्रमा से कभी नहीं बनती है, इसलिए आप शनिवार के दिन गलती से भी चावल का दान ना करें क्योंकि इसको शनिदेव स्वीकार नहीं करते हैं, अगर आप चावल दान करेंगे तो इससे शनिदेव आप से नाराज हो सकते हैं।
लाल रंग की चीजें
शनिवार के दिन लाल रंग की चीजों का दान नहीं करना चाहिए क्योंकि लाल रंग का संबंध सूर्य से होता है और यह बात तो आप सभी लोग अच्छी तरह जानते ही हैं कि शनि और सूर्य की आपस में कभी नहीं बनती है, इसलिए अगर आप शनिवार के दिन शनि देव की पूजा अर्चना करते हैं तो आप इनको लाल पुष्प अर्पित ना करें और ना ही लाल रंग की चीजों का दान कीजिए।
हल्दी
शनिदेव की पूजा अर्चना में हल्दी का प्रयोग करना सही नहीं माना जाता है और ना ही शनिवार के दिन हल्दी का दान देना ठीक माना गया है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार पीले रंग की चीजें बृहस्पति ग्रह से संबंधित होती है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और बृहस्पति ग्रह एक दूसरे के शत्रु ग्रह है इसलिए आप शनिवार के दिन हल्दी का दान ना करें।
तो अब आप भी समझ गए होंगे कि इन चीजों के दान करने से आपको क्या क्या भुगतना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप भी शनिवार को कुछ दान करना चाहते हैं तो एक बार जरूर सोच लें वरना आपको भी शनिदेव का प्रकोप झेलना पड़ेगा।