पहली बार अगर रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो गलती से भी न करें ये काम

हिंदू धर्म में कई सारे त्योहार पड़ते हैं जिनमें से कुछ ऐसे त्योहार व व्रत ऐसे होते हैं जो खासकर महिलाएं अपने परिवार के विशेष सदस्य रहते हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं करवा चौथ की, जो कि महिलाएं पति की लंबी आयु के लिये ये व्रत रखती हैं। इस व्रत का सभी सुहागिन महिलाओं में खासा उत्साह होता है। कार्तिक मास के शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ के रूप में मनाए जाने की परंपरा है। महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। इस बार 17 अक्टूबर को यह व्रत रखा जाएगा। यह व्रत सुबह सूर्योदय से शुरू होता है और शाम को चांद निकलने तक रखा जाता है।

शाम को चांद का दीदार करके अर्घ्‍य अर्पित करने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर महिलाएं अपना व्रत तोड़ती हैं। श्रद्धाभाव से इस दिन महिलाएं गौरी मां की पूजा करती हैं। रात में चांद के दर्शन कर पूजा करती हैं और पति के हाथों से पानी पीकर व्रत तोड़ती है। कई बार लोग जब पहली बार महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती है तो वो इससे जुड़े नियमों को लेकर संशय रखती है। करवा का अर्थ है मिट्टी का पात्र और चौथ का अर्थ चतुर्थी का दिन। इस महिलाएं नया करवा खरीदकर लाती हैं उसे और उसे सुंदर तरीके से सजाती हैं। करवा चौथ के दिन इसे व्रती महिलाएं अन्‍य महिलाओं के साथ बदलती हैं।

हालांकि ये व्रत हिंदू धर्म में बहुत अधिक महत्व है। नियमों के अनुसार देखा जाए तो यह व्रत सुहागिन महिलाएं व्रत रखें तो पति की लंबी आयु के साथ-साथ दांपत्य सुख मिलता है इतना ही नहीं व्रत को अगर नियमा के अनुसार किया जाए तो इसके शुभ फल प्राप्त है। जिसके अनुसार कुछ कार्यों को करने की मनाही है। यदि गलती से भी इन कार्यों को किया जाए तो इसके शुभ परिणाम नहीं मिलते। कई बार लोग गलती कर जाते हैं जिससे उनकी पूजा असफल हो जाती है।

तो आइए जानते हैं करवा चौथ में किन कार्यों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए

1. सबसे पहले बता दें कि अगर आप पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं तो ऐसे में इस दिन माता गौरी का आर्शीवाद प्राप्त होगा, उनकी पूजा में हलवा-पूरी का भोग लगाने के बाद, अपनी सासू मां को ये प्रसाद देना न भूले।

2. करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं किसी को भी दूध, दही, चावल या कोई भी सफेद वस्तु दान में ना दें, वरना इन चीजों के दान से चंद्रमा नाराज हो सकते हैं।

3. इतना ही नहीं करवा चौथ के दिन नई नवेली महिलाएं सफेद या काला रंग भूल से भी न पहनें, शादी का जोड़ा पहनें तो बहुत शुभ होगा या फिर लाल या पीला रंग पहनें।

4. इस दिन चांद की पूजा का भी काफी महत्व है, चंद्रमा की पूजा करते समय एक दीपक जरूर जलाएं और उसके बाद ही पति के हाथ से पानी पिएं। उसके बाद पति को भी कुछ जरुर खिलाएं।

5. इस दिन घर के किसी बड़े का अपमान न करें, खासकर बुजुर्ग लोगों का। अगर आप ऐसा करती है तो आपका व्रत पूरा नहीं माना जाता है। इस व्रत में बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद लेना बहुत जरूरी होता है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड