टेलीविजन इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर और लवली कपल्स में से एक दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी को पूरे 6 साल हो चुके हैं और आज यानी कि 9 जुलाई 2022 को यह कपल अपनी शादी की छठवी सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है| वही वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया दोनों ने अपने-अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर लवली तस्वीरें साझा कर एक दूसरे को वेडिंग एनिवर्सरी की शुभकामनाएं दी हैं और वही फैन्स भी इस कपल को शादी की सालगिरह की बधाइयां दे रहे हैं|
आपको बता दें टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा दिव्यंका त्रिपाठी ने 9 जुलाई 2016 में विवेक दहिया के साथ शादी रचाई थी और शादी के बाद से ही यह दोनों टीवी इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल बन चुके हैं और इन दोनों के बीच की शानदार केमिस्ट्री इनके प्रशंसकों को बेहद पसंद आती है| आपको बता दें दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया दोनों ही टीवी इंडस्ट्री के बेहद पॉपुलर और लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं और वही सोशल मीडिया पर भी यह दोनों काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर ही एक दूजे के साथ प्यार भरी तस्वीरें साझा करते रहते हैं|
वही वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर इस कपल ने एक दूसरे को बेहद ही खास अंदाज में एनिवर्सरी विश किया है और इसके साथ ही दिल छू लेने वाला नोट भी लिखा है| बता दे दिव्यंका त्रिपाठी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और अपने पति विवेक दहिया की कुछ तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया दोनों ही बेहद रोमांटिक अंदाज में खोज देते हुए नजर आ रहे हैं| वही दिव्यंका त्रिपाठी ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,”मैं बस हमें हमारे भाग्य पर विश्वास करने के लिए और 6 साल पहले प्यार करने के लिए धन्यवाद दे सकती हूं। हैप्पी एनिवर्सरी विव!”
दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने भी एनिवर्सरी के स्पेशल मौके पर दिव्यंका त्रिपाठी के साथ दो तस्वीरें शेयर की है और इन तस्वीरों में कपल वाइट आउटफिट में एक दूसरे को मैच करते हुए नजर आ रहे हैं| विवेक दहिया ने भी इन तस्वीरों को साझा करते हुए बेहद खास अंदाज में अपनी लेडी लव दिव्यंका त्रिपाठी को शादी की सालगिरह की बधाइयां दी है | वही अब सोशल मीडिया पर इस कपल की रोमांटिक तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है और यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं|
गौरतलब है कि दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने साल 2016 में भोपाल में विवेक दहिया के साथ बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई थी और वही शादी के बाद इस कपल ने चंडीगढ़ में रॉयल रिसेप्शन का आयोजन किया था| दिव्यंका और विवेक की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी और आज दिव्यंका और विवेक दहिया की शादी को 6 साल हो चुके हैं परंतु आज भी इन दोनों के बीच काफी गहरा प्यार और अंडरस्टैंडिंग देखने को मिलती है|
इन दोनों की जोड़ी टीवी की सबसे पॉपुलर और क्यूट जोड़ियों में से एक है| वही इस कपल की सबसे खास बात यह है कि यह दोनों सिर्फ पर्सनल ही नहीं बल्कि प्रोफेशनली भी हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं और एक दूसरे के लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर साबित हुए हैं|