बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने हॉट अवतार को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती है। साल भर में जितनी उनकी फिल्में नहीं आती उससे ज्यादा एक हफ्ते में उनकी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ जाती है। इतना ही नहीं लोग भी उनकी तस्वीर देखने के लिए बेकरार रहते हैं। उनकी हर तस्वीर अपलोड होते से ही वायरल हो जाती है और उन्हें लाइक्स और कमेंट मिलना शुरू हो जाते हैं। आपको बता दें कि एक बार फिर से दिशा ने अपनी कुछ हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरें पोस्ट कर दी है और लोगों उन्हें देखने के दीवाने हुए जा रहे हैं। दिशा की हाल ही में शेयर की गई तस्वीरों में उनका बोल्ड अवतार लोगों को काफी लुभा रहा है।
अब हाल ही में दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है। उसमें देखा जा सकता है कि वह बिकनी पहने हुए सेल्फी ले रही है। दिशा पाटनी एनिमल प्रिंट बिकनी में बेहद ही हॉट नजर आ रही है। इस दौरान दिशा पाटनी ने बिकनी पहन मिरर में देखते हुए साइड से सेल्फी ली है। जिसे देखकर अब नेटिजन्स अपने होश खो रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि दिशा पाटनी बिकनी पहने हुए मिरर से साइड सेल्फी ले रही है इस दौरान उन्होंने अपने बालों को गीला और खुला रखा है। उनके खुले बाल उनकी तस्वीर को और भी ज्यादा बोल्ड बना रहे हैं। अब उनकी तस्वीर पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। उनकी तस्वीर पर कमेंट की बाढ़ आ चुकी है। गौरतलब है कि इन दिनों दिशा पाटनी अपने नए बॉयफ्रेंड हेलेक्स को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। अक्सर ही दिशा पाटनी को उनके साथ पार्टियां करते और आउटडोर में देखा गया है।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि इससे पहले दिशा पाटनी बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में थी। इन दोनों का साथ लोगों को काफी पसंद भी आता था। लेकिन आपसी अनबन की वजह से अब टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रास्ते अलग हो चुके हैं। दोनों ही अपनी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। दिशा पाटनी के काम के बारे में बात करें तो उन्हें सबसे पहले भारतीय पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर आधारित फिल्म एम.एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में देखा गया था। इस फिल्म में हर किसी ने दिशा के काम को नोटिस किया था। दिशा पाटनी ने इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका का किरदार अदा किया था। इसके बाद दिशा पाटनी को कई और अन्य फिल्मों में भी देखा गया है वह आइटम डांस करने के लिए भी जानी जाती है।
आप दिशा पाटनी का इंस्टाग्राम देखेंगे तो पाएंगे कि अभिनेत्री का अकाउंट उनकी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरों से भरा पड़ा है। उनकी तस्वीर पर उनके चाहने वालों के लाखों लाइक और कमेंट भी है। बता दें कि एक्ट्रेस सन 2013 में फेमिना मिस इंडिया की प्रथम रनरअप रही थी। दिशा ने अपना करियर एक मॉडल के तौर पर शुरू किया था। एक्ट्रेस ने साल 2013 के पोंड्स फेमिना मिस इंडिया में हिस्सा लिया, जहाँ इन्हें पहले रनर अप का ख़िताब हासिल हुआ।