टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल का सबसे प्रसिद्ध किरदार निभाने वाले टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता दिलीप जोशी ने अपनी बेटी नियती जोशी की हाल ही में बेहद ही धूमधाम से शादी रचाई है| दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी ने यशोवर्धन मिश्रा के साथ शादी रचाई है|
आपको बता दें यशोवर्धन मिश्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने फिल्म लेखक अशोक मिश्रा के बेटे हैं| यशोवर्धन और नियति लंबे समय से एक दूसरे को जानते थे और अब यह दोनों एक दूजे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं | वही सोशल मीडिया पर भी नियती जोशी और यशोवर्धन मिश्रा की वेडिंग तस्वीरें खूब वायरल हो रही है|
बता दे दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी की शादी हाल ही में बीते 11 दिसंबर 2021 को मुंबई के ताज होटल में बेहद ही शाही अंदाज में धूमधाम से संपन्न हुई है| वही नियती जोशी की शादी में तारक मेहता शो के सभी स्टार कास्ट शामिल हुए थे और सबने दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी और यशोवर्धन मिश्रा की शादी को जमकर एंजॉय किया और इस न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद भी दिया|
बता दे सोशल मीडिया पर नियती जोशी की शादी का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे दिलीप जोशी अपनी बेटी और दामाद को स्टेज पर खड़ी होकर आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे रहे हैं|
वही दिलीप जोशी ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें दिलीप जोशी की बेटी और उनके दामाद बेहद ही खूबसूरत अंदाज में नजर आ रहे हैं|
आपको बता दें दिलीप जोशी की बेटी नियती जोशी ने अपनी शादी में लहंगा नहीं बल्कि क्रीम और रेड कलर की बेहद खूबसूरत बनारसी साड़ी पहनी हुई थी और डायमंड नेकलेस, इयररिंग्स, नथ और माथा पट्टी से नियती जोशी ने अपने लुक को कंप्लीट किया था और उनका ब्राइडल लुक लोगों को बेहद पसंद आया है|
नियती जोशी के ब्राइडल लुक की जो तस्वीरें सामने आई है उन तस्वीरों में एक चीज और सबसे खास है और वह यह है कि जहां आमतौर पर अपनी शादी में ब्राइड्स अपने ग्रे हेयर को छिपाने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल करती है तो वही नियती जोशी ने अपनी शादी में अपने ग्रे हेयर को छिपाने की बजाए बेहद ही गर्व के साथ ब्राइडल लुक में नियती जोशी ने अपने ग्रे हेयर को फ्लॉन्ट किया |
नियति के इस अंदाज के लिए लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं और उनके ब्राइडल लुक की खूब प्रशंसा भी हो रही है| वही नियति के दूल्हे राजा क्रीम कलर की शेरवानी में बेहद हैंडसम नजर आए और इन दोनों की जोड़ी भी लोगों को बेहद पसंद आई है|
दिलीप जोशी ने अपनी बेटी की शादी को सबसे खास बनाने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी और इस शादी का कितना ग्रैंड आयोजन किया गया था इसका अंदाजा आप नियती जोशी और यशोवर्धन मिश्रा की वेडिंग तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं|
वही दिलीप जोशी ने दिल खोल कर अपने दामाद का अपने परिवार में स्वागत किया है और अपनी बेटी दामाद के लिए एक इमोशनल नोट भी शेयर किया है जो की इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और वही नियति जोशी की वेडिंग तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है |