बॉलीवुड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी इंडस्ट्री में सबसे मशहूर जोड़ियों में आती है। कई सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी कर ली थी। वहीं दोनों की शादी के ढाई सालों बाद सोशल मीडिया पर कपल की अनदेखी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन वायरल हो रही तस्वीरों में रणवीर और दीपिका शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं और हाथ में शैंपेन का गिलास लिए हुए दिखाई दे रहे हैं।
कोंकणी आउटफिट में दिखा कपल-
आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर ने कोंकणी और सिंधी रीतिरिवाज से इटली में फेरे लिए थे। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दीपिका और रणवीर सिंह कोंकणी आउटफिट में पहने दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के हाथों में शैंपेन का गिलास भी पकड़ा हुआ नज़र आ रहा है। दीपिका रणवीर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं। वहीं तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी ही शादी में झील के किनारे खड़े होकर जाम छलकाए थे।
दीपिका पादुकोण की डोली-
बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण झीलों के शहर में पति-पत्नी बने थे। इनकी ये तस्वीरें हर किसी का दिल जीत रही हैं। वहीं दीपिका रणवीर की इस फोटो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये तस्वीर दीपिका पादुकोण की विदाई के समय की है। जिसमें एक्ट्रेस अपने पति के साथ ऑरेंज कार में सवार होकर जिंदगी के नए सफर के लिए निकल पड़ी थीं।
दो रीतिरिवाज से हुई थी शादी-
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली के लेक कोमो में कोंकणी और सिंधी रीतिरिवाज से शादी रचाई थी। शादी से पहले दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया था। वहीं बताया जाता है कि दीपिका और रणवीर फिल्म राम लीला की शूटिंग के दौरान से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। करीब 5 डेट करने के बाद दोनों ने परिवार और कुछ खास लोगों की मौजूदगी में इटली जा कर शादी की।
इस वजह से की दीपिका ने शादी-
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने बताया कि शादी के बाद भी हम दोनों एक-दूसरे को दोस्त की तरह ट्रीट करते हैं। हम आठ साल से साथ हैं, मुझे लगता है कि यही हमारे रिश्ते की खूबसूरती है। दीपिका ने कहा- रणवीर ने मुझे पहले दोस्त बनने के लिए कहा न कि पार्टनर। हम दोनों ने एक दूसरे को दोस्त माना और यही वजह है कि हम एक दूसरे से जुड़ गए हैं, भले ही हम बहुत अलग लोग हैं।
दीपिका-रणवीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स-
अगर इन दोनों के फिल्मी करियर की बात करें तो दीपिका और रणवीर ने एक साथ कई फिल्में की हैं। जैसे ‘गोलियों की रासलीला: राम लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’। बता दें कि दीपिका और रणवीर जल्द ही कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ’83’ में भी साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर, कपिल का किरदार निभाएंगे, वहीं दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका निभाते नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर जयेशभाई जोरदार और सर्कस, ‘तख्त’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे तो वहीं दीपिका शकुन बत्रा की फिल्म ‘फाइटर’ नाग अश्विन की प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ ‘द इंटर्न’ नजर आएंगी।