लड़की की जिद के आगे मुस्लिम से शादी करवाने के लिए परिजन हो गए थे तैयार, लेकिन एक महात्मा ने बदल दिया मन

सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां पर हमें कोई ना कोई नई ताजा खबर देखने और सुनने को मिल जाती है। सोशल मीडिया पर कुछ खबरें नकारात्मक होती हैं, तो कुछ अच्छी और सकारात्मक खबरें भी देखने को मिलती हैं। जिस प्रकार से प्रत्येक सिक्के के दो पहलू होते हैं, ठीक उसी प्रकार से सोशल मीडिया के भी दो रूप हैं। इसके सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिलते हैं जबकि कई बार इसके दुष्परिणाम भी हमें नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर ऐसी ही एक खबर आजकल काफी सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि धर्मांतरण की कई घटनाएं आपने अपने आसपास सुनी या देखी होंगी। इतना ही नहीं बल्कि लव-जिहाद का मुद्दा आए दिन देश में सुर्खियां बटोरता रहता है। इसी बीच कर्नाटक के मैंगलुरु में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला है।

दरअसल, इन दिनों जिस मामले की हर तरफ चर्चा हो रही है उसमें एक हिंदू डॉक्टर लड़की एक मुस्लिम से विवाह करने वाली थी। लड़की मुस्लिम लड़के से शादी करने की जिद पर अड़ गई। वहीं परिवार वाले भी अपनी बेटी के जिद के आगे बेबस हो गए थे।

लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि लड़की ने शादी करने से इनकार कर दिया। जी हां, लड़की का हृदय परिवर्तन हो गया और उसने मुस्लिम धर्म में शादी करने से इंकार कर दिया। तो चलिए जानते हैं आखिर यह पूरी कहानी क्या है…

आपको बता दें कि हिंदू डॉक्टर लड़की ना सिर्फ खुद मुस्लिम लड़के के प्यार में फंसी थी बल्कि उसने किसी तरीके से पहले ही अपने परिवार वालों को शादी के लिए राजी कर लिया था। बेटी की जिद के आगे परिजन भी शादी के लिए तैयार हो गए थे। इतना ही नहीं बल्कि शादी की तारीख भी पक्की हो चुकी थी लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि लड़की के दिमाग से शादी का ख्याल ही निकल गया और उसका हृदय परिवर्तन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के के विवाह के कार्ड भी छप चुके थे, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुए थे। जैसे ही हिंदू लड़की की शादी मुस्लिम लड़के से होने की खबर स्थानीय हिंदू संत वज्रदेही महाराज को मालूम हुई तो वह काफी निराश हो गए और वह खुद उस लड़की के घर पहुंच गए और उसे हिंदू धर्म के विषय में समझाया।

जब हिंदू लड़की ने संत के मुख से हिंदू धर्म की महानता के बारे में बातें सुनी तो उसने अपने दिमाग से विवाह करने का ख्याल बिल्कुल ही त्याग दिया। बाद में लड़की को अपने किए पर काफी पछतावा हुआ। उसके बाद संत वज्रदेही ने अपने साथ लाए जल से लड़की को आचमन कराया और उसे और उसके मन की शुद्धि की।

जब यह मामला सोशल मीडिया पर सामने आया तो लोगों द्वारा संत वज्रदेही महाराज की खूब तारीफ की गई। बहुत से लोगों का ऐसा कहना है कि काश! ऐसे संत और भी होते जो इस तरह का काम करते। लोग ऐसा कह रहे हैं कि अगर कुछ और संत भी इस तरह का काम करने लगे तो देश से लव-जिहाद खत्म हो सकता है। सोशल मीडिया पर इस संत की लोग खूब तारीफें कर रहे हैं।

 

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड