बीते गुरुवार 9 दिसंबर 2021 को कैटरीना कैफ ने विकी कौशल के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध चुकी है| कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने राजस्थान के सिक्स सेंसेज किले में एक प्राइवेट समारोह में शादी रचाई है |वही शादी के बाद सोशल मीडिया पर इन दिनों कैटरीना कैफ और विकी कौशल की वेडिंग तस्वीरें जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही हैं जिसपर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे है |
कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी के बाद अब फैन्स बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की कई अन्य अभिनेत्रियों के शादी के मंडप में बैठने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और आज हम आपको बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी शादी की चर्चाएं इन दिनों जोर-शोर से चल रही है और यह अभिनेत्रियां बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधकर अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करने वाली है तो आइए जानते हैं इस लिस्ट में किन-किन हसीनाओं का नाम शामिल है
रणबीर संग 7 फेरे लेंगी आलिया
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी को फैन्स बेहद पसंद करते है और लंबे समय से यह दोनों एक दूजे को डेट कर रहे हैं और वही फैंस भी इस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है| आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर ऐसी खबरें सामने आई थी कि ये दोनों इसी साल शादी रचाएंगे लेकिन अब ऐसी खबरें सामने आ रही है कि रणबीर और आलिया अगले साल शादी के बंधन में बंधेंगे |
अगले हफ्ते शादी करेंगी अंकिता
बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और खूबसूरत अदाकारा अंकिता लोखंडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अंकिता लोखंडे कल यानि की 14 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने वाली है | इन दोनों की शादी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में बेहद ही शानदार तरीके से संपन्न होगी|
हो रहे हैं सुष्मिता के शादी के चर्चे
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन लंबे समय से रोहमन शॉल के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों एक दूसरे को पिछले कुछ समय से वेट कर रहे हैं| वही सोशल मीडिया पर भी इन दोनों के बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने को मिलती है और ऐसे में सुष्मिता सेन के फैन्स उनकी शादी की गुड न्यूज़ सुनने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है|
जनवरी में शादी करेंगी मौनी
बॉलीवुड और टेलीविजन इंडस्ट्री की बेहद हसीन अदाकारा मोनी रॉय का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है| खबरों के मुताबिक मोनी रॉय नए साल में जनवरी महीने में अपने बॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ शादी रचाने जा रही है | गौरतलब है कि मौनी के होने वाले पति सूरज दुबई में बैंकर हैं।
रोहन की दुलहन बनेंगी श्रद्धा कपूर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री श्रद्धा कपूर लंबे समय से रोहन श्रेष्ठ के साथ रिलेशनशिप में है और इन दोनों की शादी की खबरें भी अक्सर ही सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं और ऐसे में श्रद्धा कपूर और रोहन की शादी को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड है|
उठेगी कंगना की भी डोली
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रानौत भी बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है | बता दे अभी हाल ही में कंगना रनौत ने अपने एक समिट के दौरान इस बात का हिंट दिया था कि वह किसी के साथ रिलेशनशिप में है और साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि अगले 5 सालों में वह खुद को एक पत्नी और मां के रूप में देखने की इच्छा रखती है|
कपूर खानदान की बहू बनेंगी मलाइका
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल भी कर दिया है| वही फैंस इस कपल को शादी के बंधन में बंधते हुए देखने के लिए काफी ज्यादा बेकरार है| ऐसे में मलाइका अरोड़ा बहुत जल्द ही अर्जुन कपूर के साथ शादी रचा सकती हैं|
आदर संग ब्याह रचाएंगी तारा
बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया भी इन दिनों आदर जैन के साथ रिलेशनशिप में है और यह दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाले हैं|
दिशा की शादी का है फैंस को इंतजार
नेशनल क्रश कही जाने वाली दिशा पाटनी को भी दुल्हन के अवतार में देखने के लिए इनके फैंस काफी बेकरार है| वही दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है |खबरों के मुताबिक दिशा पाटनी जल्द ही टाइगर श्रॉफ की दुल्हनिया बन सकती हैं|