बॉलीवुड की ये हसीनाएं है सगी बहने, कोई हुआ फ्लॉप तो कोई हुआ सुपरहिट

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री किस्से और कहानियों से भरी पड़ी है। इन्हीं किस्सों की वजह से अमूमन कई बार सच्चाई सामने नहीं आ पाती है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जो की रियल लाइफ में सगी बहने हैं। लेकिन इन बहनों के बारे में शायद ही कोई जानता हो। इनमें से कुछ बॉलीवुड स्टार तो एक दूसरे के पुराने रिश्तेदार हैं। वहीं कई लोगों का शादी के बाद रिश्ता जुड़ा है। आर्टिकल में हम सिर्फ बॉलीवुड की सगी बहनों के बारे में बात करेंगे। इनमे कई बहने ऐसी भी है जिन्होंने अपने ज़माने में खूब नाम कमाया। वही कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी है जो सफल नहीं हो पाई।

आलिया भट्ट और पूजा भट्ट

आलिया भट्ट और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट सौतेली बहने हैं। दरअसल पूजा भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी किरण भट्ट की बेटी है। जबकि आलिया भट्ट उनकी दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी है। आलिया भट्ट आज के समय की सबसे बड़ी एक्ट्रेस है। वही पूजा अपने समय की हिट एक्ट्रेस हुआ करती थी।

काजोल और रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी और काजल रियल लाइफ में कजिन बहने हैं। दरअसल काजल के पिता शोमू मुखर्जी और रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी फर्स्ट कजिन थे। यही कारण है कि यह दोनों एक्ट्रेस भी बहने लगती है। इन दोनों ही बहनों ने फिल्मों में खूब नाम कमाया है और कई हिट फिल्मे दी है। आज के समय में दोनों अपनी शादीशुदा जिंदगी का मज़ा ले रही हैं।

जहान्वी कपूर और शनाया कपूर

शनाया कपूर और जहान्वी कपूर भी एक दूसरे की बहने हैं। हालांकि यह दोनों भी कजिन है। दरअसल जहान्वी कपूर के पिता बोनी कपूर और शनाया कपूर के पिता संजय कपूर सगे भाई हैं। शनाया कपूर भी बहन की तरह काफी मीडिया में बनी रहती है। उन्हें चाहने वालो की भी कोई कमी नहीं है। वह भी अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती रहती है।

काजोल और तनीषा मुखर्जी

काजोल और तनीषा मुखर्जी इन दोनों की मां तनुजा और पिता शोमू मुखर्जी हैं। बता दें तनीषा ने भी कुछ फिल्मों में अभिनय किया है लेकिन उन्हें अपनी बड़ी बहन काजल और माँ तनुजा जितनी सफलता हासिल नहीं हो पाई।काजोल ने जहा सफल होने के बाद अजय देवगन से शादी कर ली। वही तनीषा आज भी सिंगल है उनका नाम कई एक्टर के साथ जुड़ चुका है।

करीना कपूर और करिश्मा कपूर

90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर सगी बहने है। दरअसल यह दोनों ही खूबसूरत अदाकारा बबीता और रणबीर कपूर की बेटियां हैं। आपको बता दें कि इन दोनों ने बॉलीवुड में जबरदस्त सफलता हासिल की है। आज करिश्मा कपूर अपने पति से तलाक लेकर अलग रहती है। वही उनकी बहन करीना कपूर ने दो बच्चों के तलाक शुदा पिता सैफ अली खान से शादी है।

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा दोनों ही कजिन बहने हैं। दरअसल प्रियंका और परिणीति के पिता सगे भाई हैं। दोनों ही बहनों ने इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। और आज भी दोनों सफल एक्ट्रेस में गिनी जाती है।

शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी

अपने ठुमके से यूपी बिहार लूटने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी दोनों सगी बहने हैं। बता दें कि इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अभिनय किया है।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड