शादी के 6 साल बाद बिपासा बासु – करण सिंह के घर गूंजने वाली है बच्चे की किलकारी , 43 की उम्र में एक्ट्रेस बनेगी माँ

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इंडस्ट्री की पावरफुल कपल्स में से एक है और इन दोनों की जोड़ी बी टाउन की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है| बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी और वही शादी के 6 साल बाद अब इस कपल को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है |

दरअसल हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक यह कहा जा रहा है कि बिपाशा बसु प्रेग्नेंट है और जल्द ही बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाले हैं हालांकि अभी तक बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की तरफ से प्रेगनेंसी की इन खबरों पर कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है लेकिन बहुत जल्द ही यह कपल अपने पहले बच्चे का ऐलान कर सकते है |

वही बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के प्रेगनेंसी की खबरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है क्योंकि फैंस भी काफी लंबे समय से इस कपल की तरफ से इस खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे |वही अब फैन्स बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के मुंह से इस खुशखबरी को सुनने के लिए बेकरार है|

गौरतलब है कि पिछले काफी दिनों से बिपाशा बसु की प्रेगनेंसी को लेकर चर्चाएं चल रही थी और अभिनेत्री के फैंस यह कयास लगा रहे थे कि बिपाशा बसु मां बनने वाली है इसी बीच बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के एक करीबी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर में जल्द ही बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है और यह दोनों सुपरस्टार अपने पहले बच्चे का अनाउंसमेंट भी करने वाले हैं|

वही शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनने को लेकर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु काफी ज्यादा खुश और एक्साइटिड है| मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिपाशा बसु बहुत जल्द ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान करने वाली है हालांकि जब तक इस कपल की तरफ से कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट सामने नहीं आ जाता तब तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा के घर एक नन्हा मेहमान आने वाला है|

आपको बता दें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की जोड़ी साल 2015 में रिलीज हुई हॉरर फिल्म अलोन मे जमी थी और इस फिल्म के दौरान ही इन दोनों कलाकारों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थी | वही इस फिल्म में काम करने के बाद भी करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे के साथ कई मौकों पर एक साथ स्पॉट किए जाने लगे थे|

वही तकरीबन 1 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद इस कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला किया जिसके बाद साल 2016 अप्रैल में इन दोनों ने बेहद ही धूमधाम से शादी रचा ली| बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और चर्चित शादियों में से एक थी वही शादी के 6 साल बाद अब इस कपल के घर में नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है और यह दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं|

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और वही फैंस भी इस कपल की तरफ से यह खुशखबरी सुनने के लिए काफी बेकरार है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड