ब्रह्मचर्य का पालन करने से होते हैं जबरदस्त फायदे, एक अनोखी शक्ति है इसमें

ब्रह्मचर्य यह ऐसा शब्द है जिसे हर किसी ने कभी न कभी तो जरूर सुना होगा, अगर बात करें भारतीय रहन सहन की तो यह हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग माना जाता है। ब्रह्मचर्य को कई लोग तपस्या व पूजारी जैसे जीवन की कल्पना कर लेते हैं लेकिन ये बिल्कुल गलत है क्योंकि ब्रह्मचर्य का पालन कोई भी व्यक्ति कभी भी कर सकता है। जी हां एक गृहस्थ जीवन में रहकर भी समय-समय पर ब्रह्मचर्य का पालन किया जा सकता है।

एक गलतफहमी और भी है जो लोगों के मन में ब्रह्मचर्य को लेकर रहती है और वो यह है कि अक्सर लोग ये मानते हैं कि ब्रह्मचर्य का मतलब है कि स्त्री पुरुष संबंध से बचना है लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है बल्कि सच यह है कि संबंध में रहते हुए भी ब्रह्मचर्य का पालन किया जा सकता है। ब्रह्मचर्य एक दरवाजा है जिसका पालन करने वाले व्यक्तियों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे जन्म मरण के बधन से मुक्त होकर परमात्मा में विलीन हो जाता है। ब्रह्मचर्य तन के बजाय मन बार ज्यादा आधारित होता है, इसलिए सबसे पहले मन को नियंत्रित करने की आवश्यकता होती है जिसके लिए आपको ऊँचे विचार और आदर्शों का पालन करना होता है

आज हम आपको बताएंगे कि इसे अपनाने से क्या-क्या फायदे होते हैं …

कहा जाता है कि ब्रह्मचर्य का पालन करने से स्त्री हो या फिर पुरूष उनके सौंदर्यता में वृद्धि होती है। प्राचीन समय में कई लोग ऐसे भी थें जो गृहस्थ जीवन जीते हुए भी पुराने समय में लोग ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करते थे यही वजह था कि वो काफी लंबे समय तक युवा और ऊर्जावान बने रहते थे।

कहते हैं कि ब्रह्मचर्य का पालन करने से शरीर को बल की प्राप्ति होती है, त्वचा में चमक आने के साथ साथ कई बिमारियों से लड़ने की भी शक्ति मिलती है। मौसमी बीमारियां जल्दी से परेशान नहीं करती है।

ब्रह्मचर्य को अपनाने वाले लोगों के प्रोफेशनल लाइफ में भी फायदे होते हैं जैसे उनके शरीर में हमेशा ही एनर्जी रहती है जिसकी वजह से वो अपना काम बेहद ही शानदार तरीके से करते हैं। हमेशा ही उनका मन प्रसन्न रहता है।

इसके अलावा यह भी बताया गया है कि जो भी व्यक्ति ब्रह्मचर्य का पालन करता है उनकी मानसिक स्थिति बेहद ही स्ट्रॉन्ग होती है। उन्हें जीवन के उतार-चढ़ाव दिमागी रूप से तोड़ नहीं पाते हैं। इनका मन बलवान होता है और कायरता इनसे कोसों दूर रहती है। ऐसे लोगों से निराशा और अवसाद जैसे रोग इन पर जल्दी से असर नहीं डाल पाते।

आपको शायद विश्वास न हो लेकिन कहा जाता है कि ब्रह्मचर्य का पालन करनेवाले लोगों की सोशल लाइफ बहुत अच्छी रहती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि प्रभावी व्यक्तित्व और दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने का भाव है। खासकर गुस्सा, जलन और बैर जैसी भावनाएं इनसे दूर रहती हैं, और ये सभी साथ प्रेम से मिलते हैं। इस कारण इनकी सोशल लाइफ बहुत अच्छी होती है।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि ब्रह्मचर्य के पालन करने से कितने सारे फायदे होते हैं व आप अपने जीवन में सभी कामों को करते हुए भी इसका पालन आसानी से कर सकते हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड