निक जोनस से पहले इन एक्टर्स के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा, इस वजह से होता था ब्रेकअप

देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शुमार है। उन्होंने ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी अपने नाम के झंडे गाड़े हैं। प्रियंका आज एक ग्लोबल स्टार हैं। 18 जुलाई, 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत तमिल फिल्म ‘थमिझन’ से की थी। इसके बाद वो साल 2003 में बॉलीवुड फिल्म ‘अंदाज’ से सुर्खियों में आईं। फिल्मी करियर के सफर में उनके साथ कई सितारों के नाम जुड़े। आइए जानिए उन आखिर कौन हैं वो स्टार।

असीम मर्चेंट

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा का पहला प्यार असीम मर्चेंट थे। जी हां, फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले प्रियंका और असीम एक-दुसरे को डेट कर रहे थे। इस दौरान जैसे-जैसे प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में बुलंदियों की सीढ़ियां चढ़ती गईं उन्होंने असीम मर्चेंट को हमेशा के लिए भुला दिया।

अक्षय कुमार

प्रियंका का नाम बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ भी जुड़ा। दोनों के प्यार के किस्से बॉलीवुड गलियारों में चर्चा में रहे। बता दें कि फिल्म अंदाज में साथ काम करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। उस वक्त अक्षय कुमार शादीशुदा थे, वहीं जब ट्विंकल को दोनों के अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने अक्षय को तलाक देने का फैसला कर लिया था। लेकिन अक्षय ट्विंकल खन्ना को तलाक नहीं देना चाहते थे उन्होंने प्रियंका से हमेशा के लिए दूरी बना ली।

हरमन बावेजा

अक्षय कुमार से ब्रेकअप के बाद प्रियंका की जिंदगी में ऋतिक रोशन की तरह दिखने वाले हरमन बावेजा की एंट्री हुई। इन दोनों की लव स्टोरी ने भी काफी सुर्खियां बटोरी। पर अफसोस प्रियंका का ये रिश्ता भी नहीं चला और उन्होंने हरमन बावेजा से दुरी बना ली।

शाहरुख खान

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ भी प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ चुका है। फिल्म डॉन में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद दोनों काफी करीब भी आ गए थे। पर जब इस बात का पता गौरी खान को चला तो उन्होंने शाहरुख को प्रियंका से दूर रहने की हिदायत दे डाली। इसके बाद गौरी खान की बात मानकर शाहरुख ने भी प्रियंका से कन्नी काट ली।

शाहिद कपूर

इस कड़ी में प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर का नाम भी जुड़ा। दरअसल, फिल्म कमीने के दौरान ये दोनों एक-दुसरे के करीब आए। खबरों की माने तो दोनों ने गोवा में सगाई तक भी कर ली थी। लेकिन कुछ वक्त के बाद दोनों एक- दुसरे से ब्रेकअप कर अलग हो गए। इन दोनों के रिश्तों को भी आखिरी मंजिल नही मिली।

जेरार्ड बटलर

आप में से ज्यादातर लोग इस बात से अनजान होंगे कि प्रियंका चोपड़ा निक जोनस संग शादी से पहले जेरार्ड बटलर को भी डेट कर चुकी हैं। खबरों के मुताबिक साल 2009 में जब जेरार्ड बटलर भारत आए थे तब उन्होंने प्रियंका को प्रपोज किया था। पर उनके साथ भी प्रियंका का रिश्ता नहीं चला। आखिर में प्रियंका ने निक जोनास संग सात फेरे लिए।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड