साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्म पुष्पा द राइज (Pushpa: The rise) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है और इस फिल्म के रिलीज होने के बाद से ही अभिनेता अल्लू अर्जुन लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं| फिल्म पुष्पा की दमदार कहानी के साथ-साथ अल्लू अर्जुन के दमदार अभिनय की भी लोगों ने खूब सराहना की है और वही फिल्म में रश्मिका मंदाना के साथ उनकी जोड़ी भी दर्शकों को बेहद पसंद आई है|
बता दे अल्लू अर्जुन के फिल्म साल 2021 की सबसे सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई है और सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि हिंदी क्षेत्रों में भी अल्लू अर्जुन के फिल्म पुष्पा को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं| इस फिल्म के साथ-साथ इसके सभी गाने भी तभी ज्यादा सुपरहिट हुए हैं और इन दिनों सोशल मीडिया पर पुष्पा फिल्म के डायलॉग से लेकर गाने तक काफी ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं|
आपको बता दें पुष्पा फिल्म के रिलीज के बाद से ही सुपरस्टार अल्लू अर्जुन काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं और बाहरी दुनिया में काफी लंबा वक्त गुजारने के बाद अल्लू अर्जुन अब वापस अपने घर आ गए हैं जिसकी जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से अपने सभी प्रशंसकों को दी है|
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार अल्लू अर्जुन दुबई में थे और वहां से उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की थी और अब 16 दिन बाद अल्लू अर्जुन अपने घर अपने परिवार के पास आ गए हैं|वही घर लौटने पर अल्लू अर्जुन के परिवार वालों ने उनका बेहद ही गर्मजोशी से स्वागत किया है और खासकर उनकी बेटी अरहा ने अपने पापा का बेहद ही खास अंदाज में वेलकम किया है जिसकी तस्वीर भी अल्लू अर्जुन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है |
अल्लू अर्जुन ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल पर जो तस्वीर शेयर किया है उसने उनकी लाडली बेटी अरहा स्टैंडिंग पोज में एंट्री गेट पर खड़ी हुई नजर आ रही है और उन्होंने अपने पापा के बलगम के लिए एंट्री गेट पर फूलों से,” वेलकम नाना” लिखा हुआ है और इतना ही नहीं अल्लू अर्जुन की बेटी ने पूरे घर को रंगोली से सजाया है और यह बेहद खूबसूरत तस्वीर अल्लू अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है|
इस तस्वीर को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि काम में व्यस्त रहने की वजह से अल्लू अर्जुन जितना अपनी बेटी से मिलने के लिए बेताब थे उतना ही उनकी बेटी भी अपने पापा से मिलकर उनके गोद में खेलने के लिए उनका बेसब्री से इंतजार कर रही थी|अल्लू अर्जुन ने खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,” विदेश में 16 दिन बिताने के बाद घर में सबसे प्यारा स्वागत”|
इस तस्वीर में अल्लू अर्जुन की बेटी की मासूमियत और उसका अपने पापा को निहारने का अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आ रहा है और यह तस्वीर सोशल मीडिया पर इन दिनों जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है| आपको बता दें अल्लू अर्जुन एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे पति और पिता भी है और वह अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं|
अल्लू अर्जुन अपनी बेटी अरहा के बेहद करीब है और वह हमेशा ही सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की क्यूट तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और अब इतने दिनों के बाद अपने घर वापस लौटने के बाद भी अल्लू अर्जुन ने अपनी बेटी की यह खास झलक फैन्स के साथ सबसे पहले शेयर की है|