बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या रॉय बच्चन का नाम दुनिया भर में शुमार है। उन्होंने अपने अभिनय करियर में सिनेमा जगत को एक से बढ़कर एक फिल्म दी। आज देश के साथ-साथ विदेश में भी उनके चाहने वालों की कमी नही है। इन दिनों ऐश्वर्या रॉय बच्चन अपने फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में है। बता दें कि हाल ही में डब्बू रतनानी ने अपने सोशल अकाउंट पर ऐश्वर्या रॉय बच्चन के नए लुक की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।
मोनोक्रोम शूट हो रहा वायरल
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या रॉय बच्चन का मोनोक्रोम शूट खूब वायरल हो रहा है। जिसमें ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका ये फोटोशूट फैंस को भी बेहद पसंद आ रहा है। इस तस्वीर में ऐश्वर्या ने टॉप और जैकेट पहना हुआ है। इसके ऊपर उनका हाई वॉल्यूम बीच वेवी हेयरस्टाइल उनकी लुक को और भी आर्कषक बना रहा है। ऐश्वर्या का ये अंदाज फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी अपना दीवाना बना रहा है।
डब्बू रतनानी ने उनकी इस तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘जब आपके अंदर रोशनी होती है तो आप बाहर तक चमकते हैं’। ऐश्वर्या की इन तस्वीरों को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर पर फैंस ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। ऐश्वर्या की इस तस्वीर पर सिर्फ फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी कमेंट्स कर रहे हैं। ऐश्वर्या की इन तस्वीरों से कोई भी अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा।
प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर चर्चा में
मालूम हो कि अपने फोटोशूट के साथ-साथ ऐश्वर्या अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों के चलते भी सुर्खियों में थी। दरअसल, ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसमें ऐश्वर्या, अभिषेक और बेटी आराध्या एक शूट के दौरान सरथ कुमार के घर पहुंचे थे। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या के बढ़े हुए वजन को देखकर लोगों ने उन्हें प्रेग्नेंट समझ लिया। यही नहीं बल्कि इन तस्वीरों में ऐश्वर्या अपना पेट छिपाते हुए नजर आईँ। ऐश्वर्या की इन तस्वीरों पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या ऐश्वर्या प्रेग्नेंट हैं?’ वहीं, एक अन्य यूजर लिखता है, ‘खुशखबरी, ऐश्वर्या प्रेग्नेंट है।’ हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट
बता दें कि ऐश्वर्या बहुत जल्द मणि रत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan से पर्दे पर नजर आएंगी। ये फिल्म तमिल नॉवल पर बेस्ड है, जिसे कि दो भागों में बनाया जाएगा। इस फिल्म में नंदिनी नाम के किरदार के साथ ऐश्वर्या सबका दिल जीतते हुए नजर आएंगी। फिल्म Ponniyin Selvan साल 2022 में रिलीज होगी। इस फिल्म का म्यूजिक ए आर रहमान ने कंपोज किया है। इस फिल्म के साथ ऐश्वर्या की वापसी को लेकर फैंस भी बेहद खुश हैं। भले ही फिल्मी लाइमलाइट से ऐश्वर्या लंबे समय से दूर रही लेकिन वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।