हिन्दी सिनेमा जगत में अभिनेत्री करिश्मा कपूर और ऐश्वर्या राय का नाम टॉप अभिनेत्रियों में शुमार है। आज उन्हें किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने अभिनय करियर की शुुरूआत की थी। इस फिल्म के बाद ऐश्वर्या ने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। यही नहीं बल्कि ऐश्वर्या ने देश के साथ-साथ विदेश में भी अपने नाम का परचम लहराया। अभिनेता अभिषेक बच्चन संग शादी के बाद भी ऐश्वर्या फिल्मों में सक्रिय रहीं। आज हम आपको ऐश्वर्या से जुड़े उस अनसुने राज के बारे में बताएंगे जिससे शायद आप भी होंगे अनजान।
ऐश्वर्या ने किया था खुलासा
फिल्म जगत में ऐश्वर्या के करियर ने आसमान को छू लिया। खास बात तो यह है कि मिस इंडिया में भाग लेने से पहले ही ऐश्वर्या को फिल्मों के ऑफर आने लगे थे। इस दौरान उन्हें साल 1996 की ब्लॉकबस्टर फिल्म राजा हिंदुस्तानी भी ऑफर हुई थी। लेकिन मिस इंडिया में हिस्सा लेने के चलते उन्होंने कई फिल्मों को ठुकरा दिया था। इस बात का खुलासा ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था। ऐश्वर्या ने बताया था कि कई लोग ये मानते हैं कि मैंने ब्यूटी पैजेंट के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री मे कदम रखा, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।
उन्होंने बताया कि मैंने फिल्मों को इंकार कर मिस इंडिया में भाग लेने का फैसला किया था। हालांकि अगर मैं मिस इंडिया में भाग नहीं लेती तो शायद राजा हिंदुस्तानी मेरी पहली फिल्म होती। लेकिन ऐश्वर्या के इस फिल्म को ना करने पर अभिनेत्री करिश्मा कपूर की किस्मत चमक गई।
करिश्मा बनी रातों-रात स्टार
बता दें कि राजा हिन्दुस्तानी करिश्मा के करियर की हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में पहली बार करिश्मा ने किसी हीरो को किस किया था। तेज बारिश में करिश्मा और आमिर का किसिंग सीन सुर्खियों में रहा था। लेकिन इस सीन को शूट करने के चलते फिल्म निर्देशक काफी परेशान हुआ थे, क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि यह सीन वल्गर लगे। उस दौर में ऐसे सीन्स को बेहद बोल्ड माना जाता था। खैर, जो भी हो लेकिन इस फिल्म में आमिर खान और करिश्मा कपूर ने दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोरी। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।
हम दिल दे चुके सनम में आई नजर
आप में से कम लोग ही इस बात से वाकिफ होंगे कि संजय लीला भंसाली ने फिल्म राजा हिंदुस्तानी के प्रीमियर के दौरान ऐश्वर्या को देखा था। उसके बाद ही उन्होंने अभिनेत्री को फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ के लिए कास्ट किया था। इस फिल्म के
प्रीमियर में आने का न्यौता ऐश्वर्या इस कारण स्वीकार किया था क्योंकि वो नहीं चाहती थीं कि फिल्म से जुड़े लोग उनसे नाराज हों। वहीं संजय लीला भंसाली के साथ मुलाकात के बाद ऐश्वर्या दिल का रिश्ता, जोश, उमराव जान, कुछ न कहो, ताल, देवदास, हम दिल दे चुके सनम, जैसी कई बड़ी सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।