जब आराध्या ने रणबीर कपूर को अपने पापा समझ कर लगा लिया था गले, फिर….

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट संग अपने अफेयर के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणबीर उन स्टार्स में शुमार हैं जिन्हें यंग जेनरेशन का सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने ना सिर्फ अपने दमदार अभिनय बल्कि स्टाइलिश अंदाज से भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया। आज हम आपको ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या संग रणबीर कपूर के दिलचस्प रिश्ते के बारे में बताएंगे।

रणबीर को पापा समझ बैठी थी आराध्या

रणबीर कपूर के चाहने वालों की लिस्ट में सिर्फ आम लड़कियां ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां भी मौजूद हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के बीच का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। इसके अलावा आलिया तो रणबीर से कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं। उन्होंने तो यह तक कह दिया था कि वो उन्हें बहुत पसंद करती हैं। वहीं अगर उन्हें शादी करने का मौका मिलेगा तो वो रणबीर संग ही शादी रचाएंगी।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि रणबीर कपूर को पसंद करने वालों की लिस्ट में सिर्फ आलिया भट्ट ही नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या बच्चन भी शामिल हैं। जी हां, आराध्या भी रणबीर को बहुत पसंद करती हैं। हालांकि शायद ही आप लोग इस बात से अनजान होंगे कि आराध्या ने एक बार रणबीर को अपना पापा समझ लिया था।

ऐश्वर्या ने किया था खुलासा

दरअसल, साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणबीर और ऐश्वर्या ने बेहद रोमांटिक सीन दिए थे। इस फिल्म में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री को देखकर कोई इस बात का अंदाजा भी नहीं लगा सकता था कि दोनों की उम्र में बड़ा अंतर है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी आराध्या को लेकर यह खुलासा किया था कि उनकी बेटी रणबीर को बेहद पसंद करती हैं। यही नहीं बल्कि वो उसका क्रश है।

इसके अलावा ऐश्वर्या जब फिल्मफेयर के साथ बातचीत कर रहीं थीं तो उन्होंने बताया कि आराध्या  तो रणबीर को इतना ज्यादा पसंद करती हैं कि उन्हें देखते ही शर्मा जाती हैं। इसके आगे ऐश्वर्या ने बताया कि एक बार तो आराध्या रणबीर को अपना पापा समझ हग करने दौड़ पड़ी थीं, क्योंकि उसे लगा कि वो अभिषेक हैं। असल में उस वक्त रणबीर ने अभिषेक की जैकेट और टोपी पहनी हुई थी। उस दौरान आराध्या कन्फ्यूज हो गईं और उन्होंने रणबीर को ही हग कर लिया’।

रणबीर को यूं बुलाती हैं आराध्या

बता दें कि ऐश्वर्या ने खुलासा कर यह भी बताया कि आराध्या अभिनेता रणबीर को किस नाम से पुकारना पसंद करती हैं। ऐश्वर्या ऐश ने बताते हुए कहा कि आराध्या रणबीर को इतना पसंद करती हैं कि उन्हें अंकल की जगह RK बुलाना पसंद करती हैं। आपमें से ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि रणबीर ऐश्वर्या को काफी पसंद करते हैं। यही नहीं बल्कि दोनों बेहद अच्छी बॉन्डिग भी शेयर करते हैं।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड