भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम दुनिया भर में शुमार है। विराट कोहली उन क्रिकेटरर्स में से एक हैं जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के चलते अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। आज विराट सबके चहेते क्रिकेटर बन चुके हैं। खेल के मैदान में उनका शानदार खेल प्रदर्शन लोगों के दिलों में उनके प्रति दीवानगी बढ़ाता है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों की आज कोई कमी नहीं है। वहीं विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। अनुष्का अपने शानदार अभिनय और खूबसूरत अंदाज से सबको दीवाना बनाती हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी सबसे ज्यादा पॉपुलर और रोमांटिक जोड़ियों में से एक है।
विराट-अनुष्का की क्यूट बेटी
बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के घर 11 जनवरी 2021 को एक नन्हीं परी ने जन्म लिया। जिसका नाम कपल ने वामिका रखा। फिलहाल यह जोड़ी अपनी बेटी के साथ बेहद खास वक्त बिताते हुए नज़र आते हैं। अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर बेटी और पति विराट संग अपनी शानदार तस्वीरें शेयर करती ही रहती हैं। जिन्हें फैंस द्वारा बेहद पसंद किया जाता है। अनुष्का और विराट के नाम से तो हर कोई वाकिफ लेकिन आज हम आपको बताएंगे क्रिकेटर के भाई – भाभी के बारे में खास।
विराट कोहली की भाभी चेतना
बता दें कि विराट कोहली के परिवार में उनकी एक बहन और एक बड़ा भाई है। उनकी बहन का नाम भावना कोहली है और बड़े भाई का नाम विकास कोहली है। विकास कोहली ने चेतना कोहली संग सात फेरे लिए। विराट की भाभी चेतना कोहली किसी अभिनेत्री से कम नहीं है। जी हां, वो देखने में बला सी खूबसूरत लगती हैं। चेतना और विकास की जोड़ी बेहद खूबसूरत है।
अनुष्का शर्मा की तरह विराट की भाभी चेतना कोहली की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। चेतना खूबसूरती के मामले में अपनी देवरानी अनुष्का शर्मा को कड़ी टक्कर देती हैं। बताते चलें कि चेतना कोहली सोशल मीडिया पर भी हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपनी खूबसूरती और स्टाइलिश लुक के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। बात अगर विराट कोहली के भाई की करें तो वह भी देखने में काफी स्मार्ट और गुड लुकिंग नजर आते हैं। विराट और विकास की शक्ल काफी मिलती-जुलती है।
परिवार के बेहद करीब हैं विराट
क्रिकेटर विराट कोहली अपने परिवार के बेहद करीब हैं। विराट का बड़ा भाई विकास हू-ब-हू उनकी तरह ही नज़र आता है। दोनों भाइयों के बीच गहरा प्यार है, और दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं। विराट कोहली अपने काम से समय निकालकर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। विराट के अपने परिवार के साथ भी अक्सर तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।
मालूम हो कि विराट और अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी के दौरान चेतना कोहली और विकास कोहली को देखा गया था। बता दें कि विराट के भैया और भाभी दिल्ली में रहते हैं। चेतना एक हाउसवाइफ हैं। वह अपनी देवरानी अनुष्का के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।