बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के टॉप स्टार आमिर खान और किरण राव के तलाक की खबरों ने सबको हिला कर रख दिया। अचानक दोनों के इस फैसले को सुनकर सबके होश उड़ गए। उन्होंने हाल ही में एक जॉइंट बयान जारी कर बताया कि 15 साल की शादी के बाद हमने तलाक लेने का फैसला किया है। आमिर खान और किरण राव की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे अच्छी जोड़ियों में से एक माना जाता था। लेकिन दोनों के अलग होने की खबर किसी को पसंद नहीं आई। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर और किरण के तलाक के बाद से अभिनेत्री फातिमा सना शेख का नाम भी सुर्खियों में आ गया है। तो आइए जानिए आखिर आमिर और किरण के तलाक के बाद फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही हैं।
इस कारण ट्रेंड में फातिमा
आमिर और किरण राव के रिश्ते टूटने की वजह ज्यादातर लोग फातिमा सना शेख को मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर फातिमा ट्रेंड कर रही हैं। यही नही बल्कि कई लोग उनपर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। दोनों के तलाक के बाद सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख की खूब आलोचना हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ‘फातिमा आमिर खान की जिंदगी में नई महिला हैं, उम्मीद करता हूं कि वो उनके साथ जिंदगी भर रहें। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आमिर फातिमा से कह रहे हैं-आ रहा हूं मैं। इसके अलावा अन्य यूजर ने लिखा, ‘इस आदमी को क्या हो गया है और ये सत्यमेव जयते का होस्ट है। मुझे लगता हैं इन्होंने किरण को फातिमा के लिए छोड़ा। टिंगू का बस कद कम है, लेकिन कारनामे बड़े-बड़े हैं।’
फातिमा-आमिर के डेट करने की खबरें
उल्लेखनीय है कि फातिमा आमिर के साथ फिल्म दंगल में नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने आमिर की ऑन-स्क्रीन बेटी गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। दंगल के बाद आमिर ने फातिमा सना शेख के साथ फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान में भी काम किया। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। इन फिल्मों में साथ काम करने के बाद आमिर और फातिमा का रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी। खबरें तो यह भी सामने आईं कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
आमिर ने की दो शादियां
इस बात से तो आप सभी वाकिफ होंगे कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता के साथ साल 1986 में हुई थी। लेकिन शादी के 16 साल बाद आमिर और रीना दत्ता अलग हो गए। रीना दत्ता और आमिर खान के 2 बच्चे बेटा जुनैद और बेटी ईरा खान हैं। इसके बाद आमिर ने साल 2005 में किरण राव संग शादी रचाई। इन दोनों का एक बेटा आजाद खान है। वहीं 15 साल बाद आमिर और किरण भी अलग हो चुके हैं। लेकिन उन्होंने बयान जारी कर कहा कि हम दोनों मिलकर आजाद की जिम्मेदारी उठाएंगे। भले ही तलाक का फैसला आमिर और किरण दोनों का था लेकिन लोग फातिमा को इसकी सबसे बड़ी वजह समझ रहे हैं।
बॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़ी दिलचस्प गॉसिप्स जानने के लिए गॉसिप हब के साथ जुड़ें रहें। आप हमें सोशल मीडिया पर भी फॉलो कर सकते हैं।