90 के दौर में टीवी पर भी काफी मशहूर शो आया करते थे। इसी वजह से उस समय की यादें आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। खासतौर से उस समय के गाने और और उन गानों पर आने वाला शो अंताक्षरी। जब भी अंताक्षरी का नाम आता है तो अनु कपूर का नाम जहन में आ ही जाता है। अनु कपूर इस शो के जान हुआ करते थे। इस दौरान उन्होंने लगभग 7 सालों तक अंताक्षरी को होस्ट किया था। उनके साथ अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव ने भी इस शो को होस्ट किया। राजेश्वरी ने उस समय में कई म्यूजिक वीडियो में भी अभिनय किया था। लेकिन आज के समय में वह लाइमलाइट से काफी दूर है। राजेश्वरी को असली पहचान अंताक्षरी जैसे शोज से मिली। राजेश्वरी ने इस शो की होस्टिंग लगभग 7 साल तक की थी। 1994 से लेकर 2001 तक उन्हें इस शो को होस्ट करते हुए देखा गया।
आज के समय में राजेश्वरी सचदेव ने कैमरे से भले ही दूरी बना ली हो लेकिन एक समय था जब उनका करियर सुपरहिट था। म्यूजिक एल्बम में वह हिट थी तो वही फिल्मों में भी उनका जादू खूब चला। वेलकम टू सज्जनपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदारी बेगम, सातवां घोड़ा, जैसी फिल्मों में राजेश्वरी ने अपने अभिनय का खूब जादू चलाया। लेकिन सरदारी बेगम में उनके अभिनय को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि उन्हें बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस के नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि वह हॉलीवुड में काम कर चुकी है। अपनी अपने अच्छे खासे कैरियर को छोड़कर राजेश्वरी सचदेव ने सन 2004 में शादी करने का फैसला लिया और टीवी अभिनेता वरुण बडोला के साथ उन्होंने सात फेरे ले लिए।
आपको बता दें कि उनके पति वरुण बडोला की आज भी टीवी की दुनिया में सक्रिय है और कई टीवी शो में वह नज़र आते है। लेकिन राजेश्वरी ने शादी करने के बाद खुद को निजी जीवन में व्यस्त कर दिया। इसके बाद वर्ष 2021 में उनकी शादी मुबारक आई जिसके बाद वह ओटीटी पर भी नजर आई। टीवी शो के बारे में बात करें तो राजेश्वरी सचदेव ने टीवी में ‘बालिका वधू’, ‘लौट आओ तृषा’,’पेशवा बाजीराव’ जैसे कई शोज में वह दमदार किरदारों में नजर आ चुकी हैं।
View this post on Instagram
गौरतलब है कि राजेश्वरी ने पति वरुण बडोला के साथ नच बलिए 1 में भी हिस्सा लिया था। अभिनेत्री राजेश्वरी सचदेव का रियल नाम राज कौर सचदेव है। राजेश्वरी बचपन से ही एक्टिंग से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा राजेश्वरी अपने पति वरुण बडोला के साथ छोटे पर्दे पर रियलिटी शो बिग फेमस्टार में जज के रूप में भी दिख चुकी हैं। अंताक्षरी में भी एक्ट्रेस 30 से ज़्यादा एपिसोड्स में बतौर होस्ट दिखी थीं। यह उनके टीवी करियर के लिए बड़ा पड़ाव था। राजेश्वरी और एक्टर वरुण बडोला ने लव मैरिज की थी। दोनों का एक बेटा है वीर। दोनों ही अपने करियर को लेकर एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम बन रहते हैं।