अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख़ खान तक इन स्टार्स के पास है मुंबई के मशहूर बंगले, जानें कीमत

बॉलीवुड के सितारे अपनी निजी लाइफ को बेहद ही निजी रखते हैं, लेकिन बावजूद इसके उन से जुड़ी कई खबरें बाहर आती रहती हैं। बॉलीवुड के तमाम सितारों ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने लिए बड़े-बड़े बंगले खरीदे हैं। यह सितारे बेहद ही लग्जरी लाइफ जीना पसंद करते हैं। कड़ी मेहनत के बल पर करोड़ों रुपए की संपत्ति कमाने के बाद अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन जैसे कई फिल्मी सितारों ने अपने लिए और अपने परिवार के लिए बेहद ही महंगे और आलिशान घर खरीदे हैं। आइए आपको बताते हैं इन तमाम फिल्मी सितारों के घर और उनकी कीमत के बारे में। गौरतलब है कि हिंदी सिनेमा में शाहरुख खान का रुतबा सबसे आगे है और सबसे बड़ा है।

आपको बता दें कि शाहरुख खान को यहां तक आने में कड़ी मेहनत करनी पड़ी है उसके बाद जाकर उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में 30 साल बीता दिए हैं। इतने साल बिताने के बाद उन्होंने इस मुकाम को हासिल किया है। बता दें कि मुंबई के बैंडस्टैंड के बांद्रा वेस्ट में किंग खान शाहरुख खान के पास मन्नत नाम का बंगला है। शाहरुख खान ने इस बंगले को वर्ष 2001 में ₹13 करोड़ में खरीदा था। खबरों की माने तो इस 6 मंजिला लग्जरी घर की कीमत 200 करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुकी है। शाहरुख खान का यह घर मुंबई के सबसे चर्चित घरों में से एक है।

अब हम बात करते हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार के बारे में। अक्षय कुमार हिंदी सिनेमा के सबसे अमीर एक्टर्स में गिने जाते हैं। अक्षय कुमार 1 साल में कई फिल्में पूरी करने के लिए मशहूर है। इन्ही फिल्मों से वह काफी सारा पैसा भी कमाते है। अक्षय कुमार के घर के बारे में बात करें तो उनका घर जुहू के पास स्थित है। उनके घर की कीमत करीब 80 करोड़ रुपए बताई जाती है। अक्षय का यह घर भी तमाम सुख-सुविधाओं से सजा हुआ है।

अमिताभ बच्चन के बारे में बात करें तो महानायक मुंबई में अपने परिवार के साथ जलसा में रहते हैं। बताया जाता है कि अमिताभ यह बंगला नहीं खरीद पाए थे। लेकिन फिल्म सत्ते पर सत्ता में काम करने के बाद रमेश सिप्पी द्वारा यह बंगला अमिताभ बच्चन को गिफ्ट के रूप में दे दिया गया था। खबरों की माने तो इस बंगले की कीमत 100 से 120 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है। जलसा भी अपनी आलिशान पार्टियों की वजह से चर्चा में रहता है।

अब हम बात करते हैं बॉलीवुड की अभिनेत्री के बारे में इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी की प्रियंका चोपड़ा का। प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड की सेल्फ मेड अभिनेत्री माना जाता है। कड़ी मेहनत के दम पर उन्होंने आम लड़की से हॉलीवुड तक का सफर तय किया है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पास भारत के अलावा अमेरिका में भी एक घर है। अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी करने के बाद उन्होंने लॉस एंजेलिस में 20 मिलियन डॉलर यानी करीब 164 करोड रुपए का आलीशान घर खरीदा है।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड