बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर कुणाल रावल अपनी लोंग टाइम गर्लफ्रेंड अर्पिता मेहता के साथ जल्द ही 28 अगस्त 2022 को शादी रचाने जा रहे हैं और वही शादी से पहले इस कपल ने अपने दोस्तों के लिए बीते 26 अगस्त 2022 को एक कॉकटेल पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई जाने-माने सितारों ने शिरकत किया| वही इस पार्टी में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा भी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आई और यह कपल छैया छैया गाने पर ठुमके लगाते हुए भी नजर आया|
सोशल मीडिया पर इन दिनों मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का यह डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो में यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद ही रोमांटिक अंदाज में डांस करते हुए देखे जा सकते हैं| मलाइका अरोड़ा की उपस्थिति दें इस पार्टी में चार चांद लगा दिया और उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज से पूरी लाईमलाईट चुरा लिया|
गौरतलब है कि अर्पिता मेहता और कुणाल रावल दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने फैशन डिजाइनर है और यह कपल पिछले 10 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहा है| वही इन दोनों ने शादी करके अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है| खबरों के मुताबिक कल यानी की 28 अगस्त 2022 को मुंबई के ताज महल पैलेस में कपल बेहद ही शाही अंदाज में शादी रचाने वाला है|
वही बीते 27 अगस्त को कुणाल और अर्पिता की प्री वेडिंग पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है और इस वीडियो में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ अपने बेहद पॉपुलर सॉन्ग छैया छैया पर जोरदार ठुमके लगाती हुई नजर आ रही है |
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने होने वाले दुल्हे राजा कुणाल के इस प्री वेडिंग पार्टी में चार चांद लगाते हुए नजर आए|आउटफिट की बात करें तो इस दौरान जहां मलाइका अरोड़ा वाइट कलर का शानदार लहंगा पहने हुए नजर आ रही थी और इस लहंगे में हमेशा की तरह मलाइका बेहद ही स्टनिंग लग रही थी| वही अर्जुन कपूर ऑल ब्लैक लुक में हमेशा की तरह हैंडसम दिख रहे थे|
View this post on Instagram
वही सितारों से सजी इस महफिल में बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी पत्नी नताशा दलाल के साथ शामिल हुए थे और इसके अलावा जानवी कपूर, शनाया कपूर, रकुल प्रीत, जैकी भगनानी, करण जौहर और जाने-माने सिंगर बादशाह भी नजर आए| सोशल मीडिया पर इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियोस अब जमकर वायरल हो रहे हैं| वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस डांस वीडियो को बेहद पसंद कर रहे हैं|
सोशल मीडिया पर इन दिनों मलाइका अरोड़ा के इस पार्टी लुक की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है इन तस्वीरों को देखने के बाद मलाइका अरोड़ा के फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं| आपको बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब मलाइका अरोड़ा किसी वेडिंग फंक्शन में इस तरह से ट्रेडिशनल अवतार में पहुंची हो बल्कि इससे पहले भी वह अपने खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज से बॉलीवुड पार्टीज में कहर ढा चुकी है|