देशभर में 14 जनवरी 2022 को मकर संक्रांति का त्यौहार बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया और हर किसी ने अपने अपने अंदाज में मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया है| बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी मकर संक्रांति की धूम देखने को मिली है और फिल्मी दुनिया के तमाम सितारों ने अपने अपने अंदाज में घर पर ही रह कर पारंपरिक अंदाज में मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया है |वही सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, और अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर अपने सभी प्रशंसकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दिए हैं और आज शाम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारों की मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं तो आइए डालते हैं इन तस्वीरों पर एक नजर
View this post on Instagram
बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर अपने अधिकारी इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो साझा कर अपने सभी प्रशंसकों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है और इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी अपने हाथों में तिल का लड्डू लिए हुए नजर आ रही है| इस वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने ये कैप्शन लिखा है कि,” ईश्वर आप सभी को प्यार, आशीर्वाद और खुशियां दे , जिसके आप सब हकदार हो” सभी देशवासियों को मकर संक्रांति और पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं”|
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी अपने घर पर ही रह कर मकर संक्रांति का पर्व बेहद ही धूमधाम से सेलिब्रेट किया है और वही अभिनेता ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पतंग उड़ाते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है और यह तस्वीर अक्षय कुमार की फैंस को बेहद पसंद आ रही है| अक्षय कुमार ने इस फोटो को शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि,” मीठे गुड़ में मिल जाए तेल.. उड़ी पतंग खिल गए दिल”|
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी ने पारंपरिक अंदाज में मकर संक्रांति का पर्व मनाया है और उन्होंने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए यह ट्वीट किया है कि,” परिवार के साथ आज पोंगल का त्यौहार मनाते हुए.. यहां पर मैं घर में पोंगल बना रही हूँ “|
मकर संक्रांति की शुभकामनाएँ !! ?? pic.twitter.com/fwlHTjW59j
— manoj bajpayee (@BajpayeeManoj) January 14, 2022
बॉलीवुड और वेब सीरीज के जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेई ने भी अपने टि्वटर अकाउंट से ट्वीट कर अपने सभी प्रशंसकों को मकर संक्रांति की ढेरों शुभकामनाएं दी है|
अभिनेत्री मिथिला पलकर ने मकर संक्रांति के पर्व पर साड़ी पहनकर पारंपरिक अवतार में अपनी एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर को शेयर करते हुए मिथिला ने अपने सभी चाहने वालों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है|
बॉलीवुड के न्यूली वेड कपल कैटरीना कैफ और विकी कौशल ने इस बार एक दूजे के साथ लोहड़ी का पर्व सेलिब्रेट किया है और अभिनेता विक्की कौशल ने सेलिब्रेशन की कुछ खास तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है जिसमें यह दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं|
बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना ने अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पतंगों के माध्यम से अपने सभी फैन्स को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी है| इन सितारों के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु, माधुरी दीक्षित, काजोल, भूमि पेडनेकर, और शाहिद कपूर समेत कई दिग्गज सितारों ने मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है|