रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी और उनके परिवार के अन्य सदस्य अपनी असल जिंदगी से जुड़ी खबरों और सुर्खियों को लेकर अक्सर ही चर्चाओं में बने रहते हैं| हालांकि अंबानी परिवार के सदस्य सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इनकी असल जिंदगी से जुड़ी तमाम खबरें अक्सर ही सामने आती रहती हैं| अभी बीते कुछ दिनों पहले की बात करें तो अंबानी परिवार में पृथ्वी अंबानी के जन्मदिन की वजह से काफी खुशियों का माहौल था।
जानकारी के लिए बता दें, बीती 10 दिसंबर 2021 की तारीख को मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी अंबानी पूरे साल के हो चुके हैं और ऐसे में इस खास मौके पर जामनगर स्थित पैतृक आवास में इन्होंने एक भव्य समारोह का आयोजन किया था| पृथ्वी अंबानी के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में लगभग 120 मेहमान शामिल हुए थे जिनमें हिंदी फिल्म जगत से लेकर क्रिकेट की दुनिया से जुड़े भी तमाम बड़े सितारे शामिल हुए थे|
मुकेश अंबानी ने अपनी पोते के जन्मदिन के सेलिब्रेशन के दौरान एक पूजा भी रखवा आई थी जिसमें तकरीबन 100 पंडितों ने पृथ्वी आकाश अंबानी के लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य के लिए पूजा की थी| इसके अलावा मुकेश अंबानी ने लगभग 50 हजार ग्रामीणों को भी भोजन कराया था और अनाथालय में भी जरूरत की वस्तुओं का दान किया था|
हालांकि, इतने बड़े बर्थडे सेलिब्रेशन के बावजूद इसकी एक भी झलक सोशल मीडिया पर साझा नहीं की गई थी| लेकिन इसी बीच एक इंस्टाग्राम पेज पर एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया गया है जिसमें मुकेश अंबानी अपने पोते पृथ्वी अंबानी को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं| इस वीडियो में मुकेश अंबानी ने अपने पोते को माथे पर किस भी किया है, और इस बीच पृथ्वी अंबानी ताली बजाते हुए नजर आ रहे हैं|
View this post on Instagram
इस दौरान मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन अंबानी भी उनके साथ बैठी मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं| इसके अलावा इस पार्टी की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें मुकेश अंबानी की बहू स्लोका अंबानी, दादा और पोते को प्यार से निहारती हुई नजर आ रही है| मुकेश अंबानी का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी अधिक वायरल हो रहा है जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं|
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी ने बीते साल 2019 के मार्च महीने में अपनी ही कॉलेज की एक फ्रेंड श्लोका मेहता के साथ शादी रचाई थी और अपनी शादी के लगभग डेढ़ साल बाद 10 दिसंबर, 2020 को श्लोका मेहता ने अपने बेटे पृथ्वी अंबानी को जन्म दिया था| पोते पृथ्वी अंबानी के जन्म के बाद मुकेश अंबानी भी काफी खुश नजर आए थे और उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी जिसमें वह अपने पोते को गोद में लिए हुए नजर आए थे|
हालांकि आज मुकेश अंबानी एक नामी बिजनेसमैन और उद्योगपति के रूप में अपनी पहचान रखते हैं, लेकिन अगर असल जिंदगी की बात करें तो वह अपने परिवार के साथ परिवारिक लम्हों को भी काफी अच्छी तरह से इंजॉय करते हुए नजर आते हैं|