रिया कपूर ने पिता अनिल कपूर के जन्मदिन के स्पेशल मौके पर शेयर किया अपने विदाई की अनदेखी तस्वीर ,नम आँखों में दिखे एक्टर

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के  दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने हाल ही में बीते 24 दिसंबर 2021 को अपना 65 वां  जन्मदिन सेलिब्रेट किया है | अनिल कपूर भले ही 65 साल के हो चुके हो  लेकिन उन्हें देखकर उनकी सही उम्र का अंदाजा लगाना लोगों के लिए बेहद मुश्किल होता है |फिटनेस फ्रीक अनिल कपूर ने खुद को 65 साल की उम्र में भी इतना फिट और फाइन  रखा है कि उनके  फिटनेस के आगे बॉलीवुड के यंग अभिनेता भी फीके पड़ जाते हैं|

अनिल कपूर ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी मेहनत और काबिलियत की बदौलत एक बड़ा मुकाम हासिल किया है और अपने करियर में इन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी है|  अनिल कपूर ने अपने दमदार अभिनय के साथ-साथ अपने शानदार डांस से भी  दर्शकों को दीवाना बनाया है और वही बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर एक बहुत ही अच्छे और टैलेंटेड अभिनेता होने के साथ-साथ  एक सुपर डैडी भी है| अनिल कपूर अपने बच्चों के बेहद करीब हैं और वह उनसे बेहद प्यार करते हैं| बता दे अनिल कपूर 3 बच्चों के पिता हैं जिसमें से इनकी दो बेटियां हैं जिनका नाम सोनम कपूर और रिया कपूर है और एक बेटा है जिसका नाम हर्षवर्धन कपूर है|

अनिल कपूर के जन्मदिन के खास मौके पर  उनकी दोनों बेटियों ने भी  बेहद खास अंदाज में  अपने पापा को  बर्थडे विश किया है| अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर की बात करी तो  रिया कपूर ने  अनिल कपूर के जन्मदिन के इस स्पेशल मौके पर अपनी शादी की एक बेहद खूबसूरत और अंधे की तस्वीर शेयर की है और यह तस्वीर देखने के बाद अनिल कपूर के फैंस भी काफी ज्यादा भावुक हो गए|

दरअसल रिया कपूर ने जो तस्वीर शेयर की है वो उनके विदाई के वक्त की तस्वीर है और इस तस्वीर में रिया कपूर अपने पापा से गले मिलती हुई नजर आ रही है और इस दौरान अनिल कपूर काफी ज्यादा भावुक नजर आ रहे है और उनकी आंखें भी नम है | इस प्यारी सी तस्वीर को देखने के बाद यह साफ है कि अनिल कपूर अपनी बेटी की विदाई के वक्त काफी ज्यादा भावुक हो गए थे| वही रिया कपूर ने इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए यह कैप्शन लिखा है कि ‘मेरी सोल ट्विन को जन्मदिन मुबारक हो। मैं आपको जितना बता सकती हूँ उससे कही ज्यादा प्यार करती हूं हमेशा के लिए मेरे सबसे अच्छे दोस्त’|

वही सोनम कपूर ने भी अपने पापा अनिल कपूर को जन्मदिन की खास मौके पर बेहद ही स्पेशल अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और उन्होंने अपने अधिकारी इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पापा अनिल कपूर के साथ अपने बचपन से लेकर अभी तक की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें पिता और बेटी के बीच बेहद ही खास बॉन्डिंग देखने को मिल रहा है| इन तस्वीरों को शेयर करती हुई सोनम कपूर ने कैप्शन लिखा है कि,” जन्मदिन मुबारक हो पापा”|

आपके साहस ,नम्रता और गर्म जोशी से मुझे प्रेरणा मिलती है आप जैसा कोई नहीं है मैं एक बेहतर पिता की कामना नहीं कर सकती थी| हमारे बीच भले ही दूरियां हो सकती है लेकिन आप मेरे दिल के सबसे करीब हो और हमेशा मेरे साथ हो.. लव यू ‘| वही अनिल कपूर की बेटी हर्षवर्धन कपूर ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी हैं और परिवार के सदस्यों के साथ साथ अनिल कपूर को उनके करोड़ों फैंस और बॉलीवुड की तमाम सितारों की तरफ से भी जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं मिली हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड