भारत में गोवा सबसे ज्यादा पॉपुलर बीच डेस्टिनेशन्स में से एक हैं। बात जब हॉलीडे मनाने की आती है तो लोग अक्सर गोवा जाना प्रेफर करते हैं। इसी के साथ हमारे बॉलीवुड सिलेब्स जो कि दुनिया भर में घूमते हैं उन्हें भी गोवा इतना पसंद है कि यहां इन लोगों के होलीडे होम्स बने हुए हैं। जैसे ही अपने बिजी शेड्यूल से सितारों को मौका मिलता है, ये अपनी होलीडे इन्जॉय करने गोवा पहुंच जाते हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि किन किन बॉलीवुड सिलेब्स ने गोवा के किनारे अपना आलीशन घर बनाया हुआ है।
अक्षय कुमार-
अक्षय कुमार को समुद्र का किनारा बेहद पसंद है। अक्षय का मुंबई वाला बंगला तो समुद्र के किनारे है ही लेकिन इसके अलावा अंजुना बीच पर बने Casa Del Sol में एक सी-फेसिंग आलीशान विला खरीदा हुआ है। करीब 14 साल पहले उन्होंने इस बंगले को 5 करोड़ रुपए में खरीदा था। इनका ये सी-फेसिंग बंगला काफी शानदार है। अक्षय और ट्विंकल खन्ना ने अपने इस घर को बहुत ही शानदार तरीके से सजाया है।
प्रियंका चोपड़ा
यूं तो प्रियंका चोपड़ा के देश-विदेश में कई बंगले हैं। लेकिन इनका गोवा वाला विला बेहद शानदार है। उनका लैविश विला बागा बीच के किनारे बना हुआ है। शादी से पहले अक्सर प्रियंका अपनी फैमिली के साथ होलीडे मनाने गोवा जाती थी तो इस विला में स्टे करती थी।

पूजा बेदी
एक्टर कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी अक्सर गोवा में ही रहती है। अपने गोवा वाले बंगले की वे कई बार तस्वीरें भी साझा करती हैं। उनका घर नोर्थ गोवा के बर्देज़ में है। पूजा का घर पुर्तगालीशाली में बना हुआ है। अपने घर को पूजा बेदी ने एंटिक लुक दिया है।
अमृता अरोड़ा-
हालांकि अमृता अरोड़ा फिल्मों से ब्रेक ले चुकी हैं। लेकिन होलीडे मनाती हुई वे काफी बार नज़र आती है। बीते दिनों अमृता अपनी बहन मलाइका और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ गोवा में इन्जॉय करती दिखाई थी। यहां इनका एक बंगला है जो कि सी-फेसिंग है।
आशका गोराडिया
टीवी एक्ट्रेस आशका गोराड़िया भी अपने पति ब्रेंट गोबल के साथ गोवा में ही रहती हैं। आशका अक्सर गोवा के समंदर किनारे योगा करती अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
आफताब शिवदसानी
इस लिस्ट में आफताब शिवदसानी का भी नाम शामिल है। इनका गोवा में होलीडे होम है जो कि कैलंग्यूट बीच के पास बना है। आफताब जब भी गोवा होलीडे के लिए जाते हैं तो अपने इसी शानदार बंगले में ठहरते हैं।
इमरान हाशमी
एक्टर इमरान हाशमी ने भी गोवा में समंदर के किनारे एक आलीशन बंगला खरीदा हुआ है। पिक्चर्स में देखकर ही पता चलता है कि ये किसी महल से कम नहीं है। यहां इमरान हाशमी का स्वीमिंग पूर और प्राइवेट गार्डन भी है। उन्होंने करीब 10 साल पहले इस घर को खरीदा था।
सेलीना जेटली
सेलीना जेटली शादी के बाद विदेश में सेटल हो चुकी हैं। उन्होंने करीब 12 साल पहले गोवा में एक 150 साल पुराना हेरिटेज हाउस खरीदा था। जिसे बाद में सेलीना ने रेनोवेशन करवाकर न्यू लुक देने की कोशिश की थी।
बॉलीवुड से जुड़ी तमाम ऐसी ही दिलचस्प खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें रहें।