हिन्दी सिनेमा जगत की सदाबहार अभिनेत्री रेखा का नाम दुनिया भर में शुमार है। रेखा ने 80 और 90 के दशक में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्म दी। उन्होंने अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी खूबसूरती से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया। रेखा का नाम उन अभिनेत्रियों में गिना जाता है जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा में रही। अपने फिल्मी करियर के सफर के दौरान रेखा का नाम बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ा। फिल्म जगत में दोनों ने खूब कामयाबी हासिल की, उनकी कई फिल्में ब्लॉकबस्टर रहीं। इस दौरान अमिताभ और रेखा की जोड़ी ने अपने शानदार अभिनय के दम पर लोगों को अपना दीवाना बना लिया था।
रेखा की शादीशुदा लुक देख उड़े होश
अपने जमाने में रेखा और अमिताभ के अफेयर ने खूब चर्चा बटोरी। उस वक्त तो आलम ये था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ी। पर अफसोस वह सभी कहानियां सिर्फ कहानियां बनकर ही रह गईं। खैर, रेखा दुनिया की परवाह किए बिना वो काम करती हैं जो उन्हें पसंद है। ऐसा ही एक किस्सा ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी से जुड़ा है। दरअसल, उनकी शादी में रेखा मंगलसूत्र और सिंदूर लगा कर चली गई थीं।
उस दौरान अमिताभ और रेखा के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं थीं। वहीं जब रेखा शादी में मंगलसूत्र सिंदूर लगाकर पहुंची तो सभी को लगा कि उन्होंने अमिताभ बच्चन संग गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। बता दें कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी आर के स्टूडियो में संपन्न हुई थी। उस दौरान पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनकी शादी में मौजूद थी। वहीं जब लोगों ने रेखा को शादीशुदा वाली लुक में देखा तो सबका ध्यान ऋषि कपूर और नीतू की शादी से हटकर रेखा पर चला गया।
रेखा ने किया था ये खुलासा
बताते चलें कि नीतू और रेखा बेहद अच्छी दोस्त थीं। इस शादी में अमिताभ और उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। इस बात का जिक्र रेखा पर लिखी गई बायोग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में किया गया है। इसे यासेर उस्मान द्वारा लिखा गया है। हालांकि लंबे समय बाद इस बात का खुलासा कर रेखा ने बताया था कि वह उस दौरान शादी में सीधे शूटिंग से पहुंची थी। लोग इस बारे में क्या कहते हैं। इस पर मैं जरा भी परवाह नहीं करती हूं।”
उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनके माथे पर सिंदूर काफी अच्छा लगता है। खैर बात भले ही जो भी हो रेखा आज भी अपनी मांग से सिंदूर लगाती हैं। लेकिन वो यह सिंदूर किसके नाम का लगाती हैं आज भी ये एक सवाल ही है। जिसका जवाब रेखा ने कभी मीडिया के सामने नही दिया। इन दिनों सदाबहार एक्ट्रेस रेखा बिग बॉस 15 में नजर आने को लेकर चर्चा में है।