जब करण ने रणवीर सिंह को लुक्स की वजह से कर दिया था रिजेक्ट, बाद में खुद…

बॉलीवुड खिलजी यानी रणवीर सिंह के फिल्मी करियर की शुरुआत बेहद दिलचस्प रही। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत यश राज बैनर की फिल्म बैंड बाजा बारात से की थी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ उनकी लव केमिस्ट्री को बेहद पसंद किया गया था। इस फिल्म की खास बात यह रही कि फिल्म तो हिट रही ही इसी के साथ रणवीर और अनुष्का की धमाकेदार जोड़ी ने सबका दिल जीत लिया। आज रणवीर और अनुष्का बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स में से एक हैं। लेकिन एक ऐसा वक्त था, जब अनुष्का और रणवीर को लेकर ऐसा नहीं सोचा जाता था।

लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी कि फिल्ममेकर करण जौहर अनुष्का और रणवीर को बैंड बाजा बारात के लिए सही चॉइस नहीं माना था। इस बात का खुलासा करण ने अपने चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में किया था। इसी के साथ उन्होंने दोनों से माफी भी मांगी थी।

रणवीर को देखकर करण जौहर ने बनाया था मुंह-

रणवीर बॉलीवुड के पॉवरहाउस अभिनेता माने जाते हैं। उनका अतरंगी फैशन और जबरदस्त जोश सबके होश उड़ाता है। रणवीर जब फिल्म इंडस्ट्री में आए तो बिल्कुल आम थे, लेकिन आज उनकी लुक्स पर लड़कियां मरती हैं। यही नहीं बल्कि आज रणवीर निर्माता और निर्देशकों के लिए सफलता की गारंटी बन चुके हैं। करण जौहर ने खुलासा कर बताया कि पहली बार जब उन्होंने रणवीर को देखा तो उनका मुंह बन गया था, और उन्होंने आदित्य चोपड़ा ने कहा था कि ये गुड लुकिंग नहीं है।

नहीं आई थी रणवीर-अनुष्का की जोड़ी पसंद-

इसके आगे करण ने बताया कि ‘मैंने रणवीर सिंह को आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में देखा। वहां ऐडी, टीटी (टेबल टेनिस) खेल रहे थे। आदित्य ने कहा कि इनमें से वो नया लड़का है जो ‘बैंड बाजा बारात’ कर रहा है, वो बहुत शानदार एक्टर है। मैंने कहा वो सब तो ठीक है लेकिन ये कैसा दिख रहा है।’ उन्हें लगता था कि रणवीर और अनुष्का इस फिल्म के लिए सही नहीं हैं। इतना ही नहीं जब आदित्य ने करण को बैंड बाजा बारात का पोस्टर दिखाया था, तब करण ने कहा कि तुम्हें ये पोस्टर बदलना होगा, वरना इसे कौन देखने जाएगा। लेकिन करण को नहीं पता था कि ये दोनों ही बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स में गिने जाएंगे।

फिल्म देखने के बाद बदली करण की सोच

जहां करण को रणवीर-अनुष्का पसंद नहीं आए वहीं आदित्य को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। आदित्य ने करण से कहा कि तुम प्रोमो देखना, फिर बताना। फिल्म देखने के बाद करण की सोच रणवीर और अनुष्का को लेकर बदल गई। फिर उन्हें लगा कि रणवीर और अनुष्का सही में बहुत अच्छे हैं। इसी के साथ ‘कॉफी विद करण’ में करण ने अपनी इस गलती की दोनों से माफी भी मांगी।

अपकमिंग फिल्म

बॉलीवुड खिलजी रणवीर जल्द ही फिल्म 83 में कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। 1983 वर्ल्ड कप पर आधारित इस फिल्म में दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दिखेंगी।

बॉलीवुड से जुड़ी ऐसी ही गॉसिप्स जानने के लिए गॉसिप हब के साथ जुड़ें रहें।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड