साप्ताहिक राशिफल : दिवाली वाले दिन माता लक्ष्मी की कृपा से इन 4 राशियों की पलट जाएगी किस्मत,आएगा चारो तरफ से पैसा

मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सप्ताह के आरंभ में विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नयी योजनाएं बनाएंगे तथा नौकरी में आपकी तत्परता और कर्तव्य परायणता का उल्लेख होगा। आपको नयी जवाबदेही और उच्च पद भी सौंपा जाने की संभावना है।विदेश यात्रा अथवा लंबी दूरी की यात्रा के लिए उत्तम योग हैं। पहले दिन आपका मन प्रफेशनल विषयों में लगा रहेगा। हालांकि उसके बाद के दो दिन उत्तम दांपत्य सुख का एहसास करेंगे।  अंतिम दो दिनों में अविवाहितों के लिए विवाह तय होने के योग बन रहे हैं। सरकारी कामकाज के लिए अनुकूल समय है। परिवार में तनाव की स्थिति से राहत प्राप्त होगी।

वृषभ (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी महत्वपूर्ण मामले में बुजुर्गों की सलाह मानना सही रहेगा। आप आनंददायक ढंग से समय बिताएंगे। मित्र की ओर से भेंट-उपहार प्राप्त होने तथा शेयर बाजार से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सप्ताह की शुरुआत में 4 और 6 तारीख के दौरान अशुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। क्लेश और वाद-विवाद से दूर रहें। कोर्ट-कचहरी में स्थिति आपके लिए विपरीत हो सकती है।

मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

क्षमता से अधिक काम और जिम्मेदारियों के कारण आपको तनाव हो सकता है। इस सप्ताह 4 और 5 तारीख को आप एक बार फिर से जोश व उत्साह का अनुभव करेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। शत्रु और विरोधियों का नाश होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों में आप आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आप कुशलता से कार्य पूरा करेंगे। यश-कीर्ति और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप घर की सजावट और सफाई के कार्य में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों का ध्यान अपने लक्ष्य की ओर होगा।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

प्रत्येक मुद्दे का आप शांति से और चतुराईपूर्वक समाधान कर सकेंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। सप्ताह की शुरुआत में 4 और 5 तारीख के दौरान स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। आलस्‍य का अनुभव हो सकता है। कुछ करने की इच्छा न होने से उलझन महसूस कर सकते हैं। धनहानि का योग है, सावधानी बरतें। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में विघ्न आ सकता है। आपका लक्ष्य से ध्यान हट सकता है। सेल्स और मार्केटिंग, दलाली, बीमा एजेंसी जैसे कार्यों से जुड़े जातकों पर टार्गेट पूरा करने का दबाव रहेगा। जरूरत से अधिक खर्च होगा।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

 

सप्ताह की शुरुआत में परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। वाणी की मिठास से आप मनचाहा काम निकाल सकेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रवास की संभावना है। बेकार के खर्च से बचकर रहें। सप्ताह के मध्य और अंत में मिश्रित फल प्राप्त होंगे। आप रहस्य और आध्यात्मिकता की तरफ आकर्षित रहेंगे। नए कार्यों का प्रारंभ करने के लिए शुभ समय है। प्रिय व्यक्ति से मिलन होगा। जीवनसाथी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा। पमन में आवेश और गुस्से की मात्रा अधिक हो सकती है, नियंत्रण रखें। वाणी पर संयम रखना जरूरी है। पानी और जलाशय से दूर रहने की जरूरत है। सप्‍ताह के अंत में दांपत्य जीवन के सुख का आनंद उठा सकेंगे।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आत्मविश्वास और दृढ़ता बढ़ेगी और भविष्य की योजना के लिए मनोबल निरंतर बना रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में 4 और 5 तारीख को आपके प्रत्येक कार्य में मुश्किल आ सकती है, हालांकि ज्यादातर काम बन जाएंगे। इस दौरान मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। घर में कलह का वातावरण बन सकता है। हताशा से बचने की जरूरत है। सप्ताह के मध्य में 6 और 7 तारीख को घर की व्यवस्था सुधरेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। कार्यदक्षता और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। सप्ताह के अंत में 8 और 9 तारीख को लाभ का योग बना है। किसी रिश्तेदार की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सप्‍ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में माहौल कुछ गरम हो सकता है। व्यापार में अटके हुए कार्य पूरे होंगे। लेकिन उससे अपेक्षित आय मिल पाने की संभावना कम है। सप्ताह की शुरुआत में 4, 5 तारीख को कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। आस-पड़ोस के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध रहेंगे। इस दौरान की गई यात्राएं लाभदायी रहेगी। धंधे में प्रगति होगी। व्यवसायिक कार्यों से बाहर जाना हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से 6 और 8 तारीख कुछ कमजोर हैं, सेहत का ध्यान रखें। मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलेगा। माता के साथ मनमुटाव हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद टालें। धन को लेकर सतर्कता बरतें और 6 व 9 तारीख को आर्थिक व्‍यय पर नजर रखें। आर्थिक मामलों में थोड़ा ध्यान रखना जरूरी है। किसी परिजन की तबीयत खराब होने की आशंका है। विदेश गमन हेतु अनुकूल समय है। पिता से आर्थिक मदद मिलेगी। 5 तारीख को किसी विशेष कार्य को करने में व्यस्त रह सकते हैं। शादी समारोह में भाग लेंगे। पिता-पुत्र के साथ स्नेहयुक्त संबंध रहेंगे। इस सप्ताह किसी पर बहुत अधिक विश्वास न करें, खासतौर पर 7 और 9 तारीख को इस मामले में सतर्कता बरतें। अपमान जनक स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, आत्मविश्वास बनाए रखें और नकारात्मकता को खुद पर हावी न होने दें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जीवनसाथी या परिवार के साथ संबंध बिगड़ने का डर इस सप्ताह बना रह सकता है। ऐसा कोई भी काम करने से बचें, जिससे आपकी इमेज खराब हो सकती है। विदेशगमन के लिए अच्छा योग है। आंखे से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है, ध्यान रखें। सप्ताह की शुरुआत यानी 4 और 5 तारीख को समय उत्तम है। आपके द्वारा किए गए निवेश का फल अच्छा मिलेगा। कार्यों में कोई नया परिवर्तन लाना आपके लिए लाभदायी है। दुर्घटना को देखते हुए वाहन ध्यान से चलाएं। दोस्तों और परिजनों के साथ मजे से दिन गुजारेंगे। कुंवारे लोगों के पास शादी के लिए रिश्ता आएगा। परिवार के साथ दीपावली की तैयारियों में व्यस्त रहेंगे।

मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

ये सप्ताह हंसी खुशी में गुजरेगा। दोस्तों से उपहार मिल सकते हैं। स्टॉक मार्केट से आर्थिक लाभ की संभावना है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। सप्ताह की शुरुआत में 5 और 6 तारीख को कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। संघर्ष और विवाद से बचें। कोर्ट-कचहरी के कार्य में स्थिति आप के विपरीत बन सकती है। आपका कोई अपना ही आपको नुकसान पहुंचा सकता है। व्यावसायिक रूप से कोई विशेष सफलता मिलने के योग कम हैं। व्यय में वृद्धि होगी। जल्दी में किया गया कोई भी फैसला भविष्य में घातक साबित हो सकता है। लेकिन 8 और 9 तारीख के बीच का समय अच्छा रहेगा।

कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए आनंदायी रहेगा। अटके हुए सरकारी काम में सफलता मिलेगी। 5 और 7 तारीख को आर्थिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार करने हेतु नई योजनाएं बनाएंगे। किसी मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। 4 और 6 तारीख को व्यापार में अवरोध आ सकता है सावधान रहें। पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ सकता है। इस सप्ताह आप 5 और 7 तारीख को संपत्ति और या कीमती सामान खरीद सकते हैं। आय के नए स्रोतों की तरफ आपका ध्यान जाएगा।

मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

सप्ताह के प्रारंभ में आप किसी धार्मिक अथवा मांगलिक प्रसंग में हाजरी देंगे और घर में ही ऐसा कोई कार्यक्रम बनने की संभावना है। विदेश से संबंधित कार्यों में अब गति होगी। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए भी कुल मिलाकर अनुकूल समय रहेगा। सप्ताह के मध्य में नौकरी-व्यवसाय के स्थान पर भी परिस्थिति अनुकूल होती जाएगी। आमदनी के नए स्रोत खड़े होने की संभावना है। आपकी प्रवृत्ति आध्यात्मिक होने से आप धार्मिकता की तरफ झुकेंगे। मौन धारण करने से आप बहुत-सी समस्याओं से बच जाएंगे।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड