साप्ताहिक राशिफल 14 से 20 अक्‍टूबर 2019: महिलाओं के लिए खास रहेगा ये सप्ताह, इन जातकों का चमकेगा भाग्य

मेष राशि :

ये सप्ताह इन जातकों के लिए व्यापारिक क्षेत्र अच्छा रहेगा, सप्ताह के शुरूआती दिन सभी रूके हुए काम पूरे होंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। हो सकता है कि इस सप्ताह आपको आस पास यात्रा करना पड़ जाए। आपके बिगड़े हुए काम पूरे होंगे, इष्ट मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। सप्ताह के अन्त में आलस्य के कारण कुछ कार्य अधूरे रह छूट सकते हैं। किसी के दबाव व बहकावे में न आएं। अस्थाई आय स्रोत स्थाई में परिवर्तित होने का योग बन रहा है।

वृषभ राशि :

इन जातकों के लिए सप्ताह के शुरूआत में समय उनके अनुकूल रहेगा, इस बीच आप अपने महत्वपूर्ण कामों को रोककर रखें, लेन-देन के मामलों में पूरी सतर्कता बरतें, दूसरों के कार्यों में उलझने से व्यर्थ की परेशानी में पड़ सकते हैं। इस सप्ताह पुराने विवाद नए सिरे से निबटाने होंगे अन्यथा हानि हो सकती है। इस सप्ताह के मध्य व अंत में कुछ राहत की सांस मिलेगी।

मिथुन राशि :

इस सप्ताह के शुरूआत में इन जातकों की किस्मत का सितारा काफी मजबूत रहेगा। सभी रुके कार्य बनेंगे, स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, शत्रुओं के षडयंत्र विफल होंगे, लाभदायक यात्रा सफल होंगी। सप्ताह के मध्य में आकर कार्य अधूरे छूट सकते हैं। अनायास मतिभ्रम तथा दूसरों के झंझट में पड़कर समय नष्ट होगा। मन विचलित रहेगा, इष्ट मित्रों से धोखा या संकट हो सकता है। सप्ताह का अन्त आते-आते समय सामान्य हो जाएगा।

कर्क राशि :

इस सप्ताह भाग्य का सितारा मध्यम गति से गतिशील है। सप्ताह के प्रारम्भ एवं मध्य में रुके हुए कार्यों को क्रियान्वित करने का प्रयास तेज कर दें। सप्ताह मध्य में पारिवारिक, आर्थिक, मानसिक सुख-शांति के साधन प्राप्त होंगे। मुकदमे में सफलता तथा न्यायप्रिय व्यक्ति से लाभ मिलेगा। सप्ताह का अन्त अनावश्‍यक खर्च लेकर आ सकता है, जिससे मन खिन्न रहेगा। परिवार में सभी के स्वास्थ के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि :

इस सप्ताह इन जातकों के लिए पूरा सर्वदा अनुकूल है। शुरू के चार दिनों में दूरस्थ स्थान से किसी प्रकार के शुभ समाचार प्राप्‍त होने के कारण मन में उत्साह और उमंग की वृद्धि होगी। व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। गणमान्य व्यक्तियों के संपर्क में आने से भविष्य की लाभदायक योजना को क्रियान्वित करने में सहायता मिलेगी। सप्ताह अन्त में सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या राशि :

ये सप्ताह इन जातकों के लिए सतर्कता और संयम के साथ कार्य करने का संकेत दे रही है। ग्रह-नक्षत्रों की प्रतिकूलता के चलते सप्ताह के शुरू के दिनों में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतनी होगी। इतना ही नहीं इस दौरान वाहन चलाने में सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्य की व्यस्तता रहेगी जो आगामी सप्ताह में लाभ अवश्य प्रदान करेगी। आत्मविश्वास एवं साहसिक कार्यों से प्रसन्नता होगी।

तुला राशि :

इन जातकों के लिए ये सप्ताह मिला जुला रहेगा। जहां कई सारे काम बनेंगे तो वहीं कई वजहों से मन में अप्रसन्नता भी बनी रहेगी। कोशिश करें कि इस बीच अहंकार और कटुता त्यागकर शत्रुओं से सुलह कर लें। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सप्ताह मध्य में आवेग तथा भावुकता से पीड़ा होगी, लाभ मार्ग अवरूद्ध रहने के कारण चिन्ता बनी रहेगी। सप्ताह के अंतिम समय में कुछ ठीक रहेगा, प्रियजन से मुलाकात होगी तथा लाभ भी प्राप्त होगा जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि :

इन जातकों के लिए ये सप्ताह व्यापारिक, शारीरिक, सामाजिक दृष्टिकोण से अच्छा है, सप्ताह प्रारम्भ में धन की पर्याप्त आय के कारण मन शांत रहेगा। सप्ताह मध्य में कार्य की व्यस्तता रहेगी और मनोरंजन कार्यों में समय व्यतीत होगा। सप्ताह के आखिरी समय में किसी न किसी से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपको कष्ट पहुंचाने का मौका ढूंढ़ रहे हैं। सप्‍ताह के अंत में ऐसे लोगों से सावधान रहें।

धनु राशि :

इन जातकों के लिए ये सप्ताह मनोवांछित फल मिलेगा। सामाजिक दायरे में आपका स्तर ऊंचा उठेगा तथा अधिकार सुख श्रेष्ठता एवं यश की वृद्धि भी होगी। कुछ समस्याएं सुलझेंगी तथा कुछ परेशान करेंगी। आजीविका अथवा व्यवसाय में आशातीत लाभ प्राप्त होगा। समझ-बूझकर ही किसी व्यक्ति विशेष के साथ साझेदारी में हाथ बढ़ाएं अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना निकट भविष्य में करना पड़ सकता है।

मकर राशि :

इन जातकों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य विकार, अनावश्यक वाद-विवाद एवं अन्य समस्याओं से मन परेशान रहेगा, काम में सावधानी बरते क्योंकि व्यवधान भी आ सकता है। वहीं इसके अलावा महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए कुछ समय का इंतजार करें। सप्ताह मध्य व अन्त आपके लिए अनुकूल रहेगा। जहां शत्रुओं की चाल नाकाम रहेगी, वहीं आपके द्वारा किए गए कार्यों को सराहा जाएगा। कार्यक्षेत्र में तत्परता से आगे बढ़ने के लिए समय सही है। चल-अचल सम्पति के क्रय-विक्रय से बचें।

कुम्भ राशि :

इन जातकों के लिए ये सप्ताह पराक्रम में वृद्धि के साथ प्रारम्भ होगा यह सप्ताह, जो कि अपेक्षित लाभ की ओर आपको लेकर जाएगा। इतना ही नहीं कोशिश करें कि आलस्य त्यागकर परिश्रम से किए गए कार्य पूरे एवं सफल होंगे। मामूली प्रयत्न करते ही अभीष्ट की सिद्धि हो जाएगी। कुछ व्यवधान और अनावश्यक झंझटों से मन खिन्न हो सकता है। भाग्य वृद्धि के योग हैं। निकट दूर की छोटी-मोटी यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

मीन राशि :

इन जातकों लिए ये सप्ताह दूरस्थ निवास वाले संबंधियों से मिलने का येाग बन रहा है। पारिवारिक व्यय भार बढ़ेगा। सप्ताह का मध्य जहां खुशियां बरकरार रखेगा, वहीं सप्ताह का अन्त आपके लिए कई अनेक परेशानी देकर जाएगा, उनका सामना आपको संयम और समझदारी से करना होगा। मान-सम्मान बनाए रखने के लिए किसी से भी विवाद करने से बचें।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड