साप्ताहिक राशिफल (12 से 18 नवम्बर ):इस सप्ताह इन 2 राशियों को प्राप्त होगा बड़ा लाभ और इन 3 पर आ सकती है आफत

मेष

मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी।रविवार, सोमवार शुभ समाचार मिलेंगे, मान-सम्मान में वृध्दि होंगी, आर्थिक प्रयास सफल होंगे| मंगलवार से गुरुवार समय धैर्य रखने का है, विरोधी सक्रिय रहेंगे, स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है| कर्ज से संबंधित समस्या हो सकती है, सावधानी की आवश्यकता है| शुक्रवार शनिवार जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा| व्यापार-व्यवसाय मे लाभ के योग रहेंगे| भागीदारी मे लाभ मिलेगा, परिवार का सुख मिलेगा, आर्थिक लाभ के योग उत्तम हैं|

वृषभ 

इस हफ्ते आप खुद को संगठित करेंगे, हकीकत का सामना करेंगे और आपको अहसास होगा कि जीवन में कुछ भी मुफ्त में हासिल नहीं होता।रविवार, सोमवार नवीन कार्य योजना बनेगी| प्रॉपर्टी या वाहन क्रय कर सकते हैं| भाग्य साथ रहेगा, शुक्र के नीच राशि में होने से मन में असंतोष के भाव रहेंगे| मंगलवार से गुरुवार संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं| सामाजिक पाद प्रतिष्ठा मे वृद्धि होंगी| विद्यार्थियों को शिक्षा में लाभ मिल सकता है, व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी| शुक्रवार, शनिवार सेहत का ध्यान रखें, समस्या हो सकती है| विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधान रहें| कर्ज से सम्बंधित समस्या का निराकरण हो सकता है|

मिथुन 

इस हफ्ते आप जोश से भरे हुए हैं और चमत्कारिक काम करने वाले हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा है, कम से कम आप अच्छा महसूस कर रहे हैं और इसका लाभ आपको मिलेगा।भाग्य का सहयोग मिल सकेगा| महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं| मंगलवार से गुरुवार व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिल सकता है| वाहन सुख के योग हैं| आर्थिक प्रयास सफल होंगे| शुक्रवार, शनिवार मान-सम्मान मिलेगा, शुभ सूचनाओं की प्राप्ति हो सकती हैं| भ्रमण, मनोरंजन के योग बने हैं| वाहन से सावधनी रखें|

कर्क

इस हफ्ते आप किसी अंतर्राष्ट्रीय यात्रा पर जा सकते हैं, महंगी खरीददारी कर सकते हैं, संभवत: अपना घर बदल सकते हैं या परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है, जिसके चलते आपका समय मौज-मस्ती और उत्सवपूर्ण माहौल में बीतेगा|परिजनों का सहयोग मिलेगा,  मंगलवार से गुरुवार साहस में वृध्दि होंगी| निर्णयात्मक समय है, भाग्य का सहयोग श्रम साध्य होगा| आर्थिक परिशानियों से राहत मिले| शुक्रवार, शनिवार आत्मविश्वास प्रबल रहेगा| भाग्य का सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ के उत्तम योग बने हैं| व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी|

सिंह 

आपके जीवन में हर चीज की अधिकता है। सबकुछ एकसाथ हो रहा है और फिर भी कुछ निर्णायक घटित नहीं हो रहा है।रविवार, सोमवार मानसिक प्रसन्नता रहेगी| भ्रमण, मनोरंजन के अवसर मिलेंगे| परिजनों का सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ मिल सकता है| मंगलवार से गुरुवार व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा| वाणी प्रखर रहेगी,  वाणी का लाभ कार्य व्यवसाय में मिलेगा|   शुक्रवार, शनिवार पराक्रम मे वृध्दि होंगी| लंबे समय से चल रहे तनाव में राहत मिलेगी| भाग्य का सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ हो सकता है|

कन्या 

इस हफ्ते रिश्तों में स्थिरता, प्यार और लालसा बनी रहेगी।| रविवार, सोमवार खर्च की अधिकता रहेगी| आवंछित यात्रा हो सकती है, कोर्ट-कचहरी के कार्यों में सावधनी रखें| मंगलवार से गुरुवार मानसिक तनाव में  राहत मिलेगी| आत्मविश्वास बढ़ेगा| व्यापार-व्यवसाय में अनुकूलता रहेगी, जीवनसाथी का सहयोग रहेगा| | शुक्रवार, शनिवार परिवार का साथ मिलेगा, अचानक धनलाभ हो सकता है| वाणी प्रभावशाली रहेगी, मान-सम्मान की प्राप्ति होंगी|

तुला

आपके जीवन में अब पहले से अधिक स्थिरता आएगी। आप नए सौदे करेंगे और दूसरों से विचार-विमर्श करते हुए खुद को जागरूक करेंगे।| रविवार, सोमवार आय के नवीन स्त्रोत मिलेंगे| व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा| विद्यार्थियों को शिक्षा मे लाभ मिलेगा, पदोन्नति हो सकती है| मंगलवार से गुरुवार नीचस्थ शुक्र के कारण आर्थिक परेशनी का अनुभव होगा| व्यय में वृध्दि होंगी| यात्रा हो सकती है| शुक्रवार, शनिवार स्थितियां अनुकूल होंगी| आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी| कार्य व्यवसाय मे लाभ मिलेगा,  अविवाहितों को मांगलिक प्रस्ताव मिल सकते हैं|

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सप्ताह काफी शुभ रहने वाला है | रविवार, सोमवार कार्य-व्यवसाय में उत्साह बनेगा, लाभ की स्थिति बनेगी| आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी| वाणी व व्यवहार में संयम की आवश्यकता है| मंगलवार से गुरुवार आय के अन्य साधन प्राप्त हो सकते हैं| शुभ समाचार मिल सकते हैं| खर्च पर नियंत्रण रखें, अन्यथा परेशानी हो सकती है| शुक्रवार, शनिवार खर्च बढ़ेगा| मानसिक तनाव रहेगा वाणी और व्यवहार नियंत्रित रखें,  समय धैर्य से काम लेने का है|

धनु

धनु राशि के जातक इस सप्ताह के आरंभ में रोशनी की कोई किरण ढूंढने में सफल रहेंगे | मानसिक प्रसन्नता रहेगी, भाग्य आपके पक्ष में रहेगा| समस्त कार्य सरलता से पुरे होंगे| आर्थिक प्रयासों में सफलता मिलेगी| मंगलवार से गुरुवार व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं|  युवाओं को रोजगार मिल सकता है, जोखिमपूर्ण निवेश से बचें| शुक्रवार-शनिवार आय के नवीन स्त्रोत मिलेंगे, शुभ समाचार मिल सकते हैं| किसी मित्र से मुलाक़ात हो सकती है, मान-सम्मान मिलेगा| रुका धन प्राप्त हो सकता है|

मकर 

इस हफ्ते आप एक अपवाद प्रस्तुत करेंगे। नए लोगों से मिलने के कारण आपको मौज-मस्ती करने का मौका मिलेगा और जीवन में नई संभावनाएं भी प्रबल होंगी। रविवार, सोमवार जमीन आदि से सम्बंधित कार्य मे लाभ मिलेगा| यात्रा हो सकती है, वाहन मशीन से सावधानी रखें| मंगलवार से गुरुवार मानसिक तनाव से राहत मिलेगी| भाग्य का साथ मिलेगा| आर्थिक प्रयास सफल होंगे, शुभ सूचना मिल सकती है| शुक्रवार, शनिवार व्यापार-व्यवसाय में लाभ के उत्तम योग हैं| अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, कार्य परिवर्तन का विचार बना सकते हैं|

कुंभ 

इस हफ्ते आपको हर प्रकार के खर्चे करने पड़ सकते हैं। ऐसा नहीं है कि आप पैसे बर्बाद कर रहे हैं, लेकिन खर्च करने की बाध्यता तीव्र और जरूरत पर आधारित है।रविवार, सोमवार जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा| भ्रमण, मनोरंजन के अवसर मिलेंगे| अविवाहितों को मांगलिक प्रस्ताव मिल सकते हैं| भागीदारी में लाभ मिलेगा| मंगलवार से गुरुवार शेयर प्रॉपर्टी से लाभ मिलेगा| धार्मिक यात्रा हो सकती है, व्यापार-व्यवसाय में  अनुकूलता रहेगी| शुक्रवार, शनिवार भाग्य प्रबल रहेगा| सभी कार्य सरलता से पूर्ण होंगे| सरकारी कार्यों मे लाभ मिल सकेगा|

मीन 

मीन राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह थोड़ा संभल के रहने वाला है वरना आपको मुसीबतों का सामना कर पड़ सकता है  | रविवार, सोमवार आर्थिक परेशानी का अनुभव होगा| स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है| विरोधी सक्रिय रहेंगे, सावधनी रखने की आवश्यकता है| मंगलवार से गुरुवार शुक्र की नीच भाव से दृष्टि के कारण जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है| अपेक्षित धनलाभ में कमी रहेगी| व्यापार-व्यवसाय सामान्य रहेगा| शुक्रवार, शनिवार यात्रा के योग हैं| वाहन मशीन से सावधान रहे| जोखिम पूर्ण कार्यों से बचें| प्रॉपर्टी के कार्यों मे लाभ हो सकता है|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड