हमारे देश के कई हिस्सों में मौसम के कारण दयनीय स्थिति बनी हुई है, दरअसल कई इलाकों में बाढ़ के पानी से ऐसी तबाही मची है कि लोगों का जन जीवन ही अस्त ब्यस्त हो गया है। पर इस अस्त ब्यस्त जीवन में एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देख हर कोई इस समस्या को पल भल के लिए मानो भूल ही गया। जी हां क्योंकि कोई सोच भी नहीं सकता है कि कोई बाढ़ को ऐसे भी भला एंजॉय कर सकता है।
दरअसल हाल ही में यूपी राज्य में स्थित संगम नगरी जिसे प्रयागराज के नाम से भी जाना जाता है, वहां बाढ़ आई है और स्थिति कुछ ऐसी हो गई है कि यहां लोगों के घरों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसा हुआ है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस बाढ़ के पानी में एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। प्रयागराज में एक घर में पानी घुस गया तो कपल ने इससे घबराने की जगह इसमें आनन्द का रास्ता ढूंढ लिया।
जी हां इस घर के कपल ने बाढ़ को काफी अच्छे तरीके से एंजॉय किया, आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि पति के सामने पत्नी ने हाथों से सीढ़ी पकड़ी और फिर पैर मार कर तैरने की प्रैक्टिस करने लगीं। वहीं आपको यह भी दिखेगा कि बाढ़ के पानी में पति-पत्नी डुबकी लगा रहे है और एन्जॉय कर रहे हैं जैसे कि ये कोई बाढ़ का पानी नहीं बल्कि गंगा-यमुना के संगम में स्नान कर रहे हों। वैसे ये वाकई में अनोखा है तभी तो लोग इनके वीडियो को बेहद ही ज्यादा पसंद करने लगे।
आमतौर पर हममें से किसी के साथ भी ऐसा होता है तो लोग घबरा जाते हैं या फिर अपने बचाव की सोचते हैं लेकिन कमरे में भरे बाढ़ के पानी में डुबकी लगाने का वीडियो स्लो मोशन में रिकॉर्ड किया गया है। इस तरह से स्नान करने का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये तस्वीर किस इलाके की है, इसका पता लगाना मुश्किल है लेकिन डेढ़ मिनट के इस वीडियो से लोगों को हंसने का मौका जरूर मिल रहा है।
आपको बता दें कि संगम नगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों में आई बाढ़ का कहर लगातार जारी है। पर अफसोस की इस बाढ़ के कारण गंगा और यमुना नदियों के उफनाने से जहां हजारों परिवार बेघर हो गए हैं तो वहीं खतरे के निशान से ऊपर बह रही गंगा नदी के सैलाब में प्रयागराज के घरों में तबाही मची हुई है। वहीं दूसरी ओर वाराणसी की भी हालत कुछ ऐसी ही हैं लोग अपने घर छोड़कर जाने को मजबूर हो रहे हैं। जहां एक तरफ बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है, वहीं इस कपल की मस्ती का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
वैसे जो भी हो आपको एक बार ये वीडियो जरूर देखना चाहिए, ये वाकई में एक मजेदार वीडियो है हमारा दावा है कि आपने अभी तक ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा। यही वजह है कि लोग इसे काफी हद तक एंजॉय भी कर रहे हैं।