अभिनेत्री रेखा का अपनी 6 बहनों के साथ है खास रिश्ता, जानें क्या करती हैं रेखा की बहनें?

सिनेमा जगत में सदाबहार अभिनेत्री रेखा ने अपने दौर में खूब नाम कमाया। उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज और फिल्मों में अभिनय से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। लेकिन आज हम आपको रेखा नहीं बल्कि उनकी 6 बहनों के बारे में बताएंगे। रेखा की 1 सगी और 5 सौतेली बहने हैं। खास बात ये है कि उनकी सभी बहनें अपने करियर में खूब कामयाब हैं।

रेखा का परिवार

बता दें कि रेखा के पिता जेमिनी गणेशन दक्षिण फिल्मों के जाने-माने सुपरस्टार थे। उन्होंने 3 शादियां की थीं। पहली पत्नी अलामेलु से उनकी 4, दूसरी पत्नी पुष्पावली से रेखा और राधा हुई और तीसरी पत्नी सावित्री से भी उन्हें 2 बच्चे हुए। इनमें से 1 बेटी चामुंडेश्वरी और 1 बेटा है। इसमें रेखा की सिर्फ 1 सगी और 5 सौतेली बहनें हैं। पर अफसोस रेखा का अपने पिता के साथ रिश्ता कुछ खास नहीं रहा। लेकिन अपनी बहनों के साथ उनका रिश्ता बेहद गहरा रहा।

बड़ी बहन रेवती स्वामीनाथन

रेखा की बड़ी बहन रेवती स्वामीनाथन है। जोकि अमेरिका की एक मशहूर डॉक्टर हैं। बता दें कि रेवती रेडिएशन ऑंकोलॉजिस्ट हैं। वो उन लोगों में से हैं जो लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। बहन रेवती के साथ रेखा काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

दूसरी बहन कमला सेल्वराज

एक्ट्रेस की दूसरी बहन का नाम है कमला सेल्वराज। कमला की खास बात यह है कि वो बड़ी बहन की तरह ही एक मशहूर डॉक्टर हैं। वह चेन्नई में जीजी अस्पताल चला रही हैं। उनके पास चेकअप के लिए दूर-दूर से मरीज आते हैं। वो चेन्नई के नामी डॉक्टरों में एक हैं।

तीसरी बहन नारायणी गणेश

रेखा की पहली दो बहनों ने डॉक्टर की फील्ड में अपना नाम कमाया। तो वहीं तीसरी ने पत्रकार बनकर सबसे अलग काम अपनाया। जी हां, नारायणी एक पत्रकार हैं और एक लीडिंग अखबार में काम करती हैं।

विजया चामुंडेश्वरी

रेखा की एक और बहन है विजया चामुंडेश्वरी। बता दें कि विजया एक फिजियोथैरेपिस्ट हैं। रेखा ने भले ही अभिनय की दुनिया को चुना हो, लेकिन उनकी बहनों ने मेडिकल फील्ड में ही हाथ आजमाया। जिस तरह रेखा अपने अभिनय में सफल रहीं उसी तरह उनकी बहनें अपने पेशे में नाम कमा रही हैं।

राधा

रेखा की एक बहन ऐसी भी हैं जिन्होंने उनकी तरह ही अभिनय की दुनिया में हाथ आजमाया। बता दें कि रेखा की बहन राधा साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। पर अफसोस उन्हें रेखा जैसा सफल मुकाम हासिल नहीं हुआ। इसके बाद राधा की शादी हो गई और उन्होंने शादी के बाद फिल्मी लाइमलाइट से दूरी बना ली। बता दें कि राधा ने की शादी मॉडल उस्मान शहीद के साथ हुई थी। फिलहाल वो अमेरिका में परिवार के साथ खुशहाल जीवन बीता रही हैं।

जया श्रीधर

इनमें से रेखा की सबसे छोटी बहन जया श्रीधर है। बता दें कि जया इंटर न्यूज नेटवर्क में बतौर हेल्थ एडवाइजर काम करती हैं। रेखा की जया के साथ भी बेहद गहरी बॉन्डिंग है। जया की मदद करने के लिए रेखा हमेशा आगे रहती हैं। सभी बहनों का आपस में गहरा प्यार है।

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड