इन पंजाबी सिंगर्स के पास है बॉलीवुड के अभिनेताओं से भी ज्यादा पैसा, ये है लिस्ट में टॉप पर

देश में जब भी शहर या गांव में शादी की पार्टी होती है तो इसमें सबसे पहले बात आती है डांस की। आज देश के अमूमन शादी में बजने वाले गाने पंजाबी होते हैं और इन गानों के जरिये पंजाबी सिंगर्स की जेब भी खूब भारी होती है। इनमें से कई पंजाबी सिंगर है जिनकी करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी है। सबसे पहले बात करते हैं यो यो हनी सिंह की 2011 में हनी सिंह को अपने एल्बम इंटरनेशनल विलेजर से पहचान मिली थी। बाद में उन्होंने हाई हील, ब्रेकअप पार्टी, ब्लू आईज और फर्स्ट किस जैसे गानों को आवाज दी और अपने चाहने वालों के दिलों दिमाग पर राज करना शुरू किया। हनी सिंह के पास आज की तारीख में लगभग 52 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है अर्थात भारतीय रुपयों में यह 207 करोड रुपए होती है। गौरतलब है कि आज भी हनी सिंह के गाने शादियों पार्टियों में चुने जाते हैं।

अब हम बात करने वाले हैं एक और मशहूर पंजाबी सिंगर के बारे में जिसका नाम है दिलजीत दोसांझ। दिलजीत ने वर्ष 2004 में म्यूजिक इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनका पहला म्यूजिक एल्बम इश्क का उड़ा अदा था। फिल्मों में उनकी एंट्री ‘तेरे नाल लव हो गया’ कि सिंगल ‘पी पा पी पा’ से हुई थी। इसके बाद उन्होंने उड़ता पंजाब और गुड न्यूज़ जैसी हिंदी फिल्मों में एक अभिनेता के तौर पर भी काम किया। मीडिया खबरों के माने तो वह भी कमाई में किसी से कम नहीं है। उनके पास लगभग 20 मिलियन डॉलर की प्रॉपर्टी है जो कि भारतीय रुपयों में करीब 162 करोड़ रुपए होती है।

शैरी मान पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर हैं उनका पहला गाना ‘यार अन्मुले’ वर्ष 2011 में रिलीज हुआ था। यह गाना रिलीज होने के साथ ही हिट हो गया था। बाद में उन्होंने चंडीगढ़ वालिए , सोहने मुखड़े , भूल जायी ना और क्यूट मुंडा जैसे बेहतरीन गानों को आवाज दी। खबरों की माने तो वह लगभग 78 मिलियन डॉलर या भारतीय रुपयों में कहे तो करीब 646 करोड़ों रुपए के प्रॉपर्टी के मालिक हैं।

गुरदास मान के बारे में तो क्या ही कहना। यह पंजाबी इंडस्ट्री के सबसे बड़े गायकों में शुमार होते हैं। उनके करियर की शुरुआत उस समय शुरू हो गई थी जब उन्हें दूरदर्शन के गाने ‘दिल दा मामला है’ के लिए अप्रोच किया गया था। इसके बाद उन्होंने बाद में ‘वाह नी जवानिये’, ‘चुगलियां’, ‘यार मेरा प्यार’ और ‘प्रीत प्राहोनी’ जैसे गानों को आवाज़ दी। आपको बता दें कि गुरदास मान को प्लेबैक सिंगिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। गुरदास मान की संपत्ति के बारे में बात करें तो उनके पास लगभग 453 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है।

जैजी बी भी इस लिस्ट में शामिल होते हैं क्योंकि वह भी एक जाने-माने सिंगर रह हैं उन्होंने वर्ष 1993 में एल्बम गोगिया दा जोरा जोरा से अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने जुगनी फुकरा और ग्लासी जैसे गानों से अपने फेन्स का दिल जीता।

वर्ष 2004 मैं बतौर क्रिकेटर अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे हार्डी संधू चोटिल होने के बाद क्रिकेट की दुनिया को अलविदा कह गए। इसके बाद उन्होंने सिंगिंग में अपना करियर बना लिया। हार्डी संधू भी पैसों के मामले में किसी से पीछे नहीं है उनके पास भी लगभग 173 करोड़ रुपए की संपत्ति बताई जाती है हार्डी संधू ने अपने करियर में कई एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं।

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड