सोशल मीडिया पर आपने भी कई तरह के वीडियोज देखे ही होंगे जो कि आपको हैरतअंगेज कर देने वाले होते है। इन वीडियाोज में कुछ फनी तो कुछ इमोशल वीडियो भी होते हैं। लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं जो कि आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो आज भी सामने आया हैं। जिसे देखने के बाद हर कोई बस इसे देखने में ही लगा हुआ हैं।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दिव्यांग बच्चे का खाना खाते हुए एक ऐसा वीडियो वायरल हैं जिसे देखने के बाद कोई भी इस बच्चे पर दया नहीं बल्कि इस पर गर्व महसूस कर रहा हैं। हर कोई इस बच्चे के साहस को देख हैरान हैं। लोग इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।
हर कोई कर रहा इस बच्चे की तारीफ
दरअसल यह वीडियो दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शेयर किया है। इस वीडियो में इस बच्चे के हाथ और पैर ना होने के बाद भी यह बच्चा खाने के लिए किसी और पर आश्रित ना होकर अपनी बाहों से ही खाना खा रहा हैं। ऐसे में वीडियो को देखने के बाद लोग बच्चे की तारीफ करते नहीं रुक रहे हैं।
आप भी अगर इस वीडियो को देखेंगे तो यहीं कहेंगे कि बच्चे के साहस का कोई जबाव नहीं हैं। बच्चा अब लोगों के लिए एक मिसाल बन चुका हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फेल रहा हैं। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि एक दिव्यांग छोटे लड़के को चम्मच से खाना खाने के लिए अपनी बाहों का उपयोग कर रहा हैं।
कभी हारना नहीं है नन्हें दोस्त… ?❤️ pic.twitter.com/YiwtfrS4Au
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) September 14, 2022
बिना हाथ पैर के खाना खा रहा ये बच्चा
इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि बच्चा टेबल पर बैठकर अपनी बाहों के सहारे चमम्च से खाना लेकर खा रहा है। इस वीडियो के शेयर करने के साथ ही कैप्शन में लिखा गया हैं कि कभी हारना नहीं है नन्हें दोस्त। लोग इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट में बच्चे की तारीफों क पुल बांधे ज रहे हैं। तो वहीं हजारों लोग इसे लाइक और शेयर भी कर चुके हैं।