बॉलीवुड सितारे फिल्मों में हर तरह का किरदार निभाते हुए नजर आते हैं। वह अपने दमदार किरदार के साथ न्याय करने के लिए वैसा ही रूप भी अपनाते हैं। आज हम आपको इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे खास जिन्होंने फिल्मों में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए सारे बाल मुंडवा दिए।
प्रियंका चोपड़ा : फिल्म मैरी कॉम
देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा का नाम इस लिस्ट में टॉप पर है। बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम जमा चुकी प्रियंका ने फिल्म मैरी कॉम में अपने सारे बाल मुंडवा दिए थे। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए एक्ट्रेस ने कड़ी मेहनत की थी।
अनुष्का शर्मा : फिल्म ऐ दिल है मुश्किल
इसके अलावा फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अनुष्का शर्मा गंजेपन की लुक में नजर आई थी। इस फिल्म में वह एक कैंसर पेशंट का किरदार निभाते दिखीं थीं। अनुष्का ने कम समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री में सफल मुकाम हासिल किया।
शिल्पा शेट्टी : फिल्म द डिज़ायर
फिल्म द डिज़ायर में शिल्पा शेट्टी ने अपने सिर के बाल मुंडवा लिए थे। असल में शिल्पा ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए बताया था कि, “मैंने प्रोस्थेटिक मेकअप का चुनाव किया था। गंजा दिखना तीन घंटे का काम था।”
तन्वी आज़मी : फिल्म बाजीराव मस्तानी
फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में तन्वी आज़मी ने एक मराठा विधवा का किरदार निभाया था। इस किरदार में पूरी तरह से उतरने के लिए तन्वी ने असल में अपने बाल मुंडवा दिए थे। आपको बता दे बाजीराव मस्तानी फिल्म में तन्वी आज़मी ने रणवीर सिंह की मां का किरदार निभाया था।
अंतरा माली : फिल्म एंड वन्स अगेन
अमोल पारेकर की फिल्म ‘एंड वन्स अगेन’ में अंतरा माली ने अपना सिर मुंडवा लिया था। इस फिल्म में वह सिक्किम के एक साधु का किरदार निभाते दिखी थीं।
शबाना आज़मी : फिल्म वाटर
दीपा मेहता निर्देशित फिल्म ‘वाटर’ के लिए शबाना आज़मी ने अपने बाल मुंडवाए थे। हालांकि विवादों के चलते यह फिल्म उस समय नहीं बन पाई, इस कारण एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर होना पड़ा।
नंदिता दास : फिल्म वाटर
नंदिता दास ने फिल्म ‘वाटर’ के लिए अपना सिर मुंडवाया था। पर अफसोस शबाना आजमी की फिल्म की तरह ही नंदिता की यह फिल्म भी विवादों में आ गई थी। इस कारण उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा। लेकिन नंदिता दास का ये लुक आज भी दर्शक भूले नहीं हैं। एक्ट्रेस का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
लीज़ा रे : फिल्म वाटर
बता दें कि शबाना आजमी और नंदिता दास के बाद फिल्म ‘वाटर’ में लीजा रे को सिलेक्ट किया गया था। दीपा मेहता निर्देशित इस फिल्म की शूटिंग श्रीलंका में हुई थी।
तनुजा : फिल्म पित्रुओन
अभिनेत्री तनुजा ने मराठी फिल्म ‘पित्रुओन’ में अपना सिर मुंडवाया था। इस फिल्म में तनुजा का लुक को लोगों ने बहुत पसंद किया था।
रिंकू कर्माकर- सीरियल ‘ये वादा रहा’
टीवी एक्ट्रेस रिंकू कर्माकर ने मशहूर शो ‘ये वादा रहा’ में अपने बाल मुंडवाए थे। इस सीरियल में वह नेगेटिव किरदार निभाते नजर आई थीं। ‘ये वादा रहा’ शो में रिंकू कर्माकर का किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आया था।