बेटी को अपनी जिंदगी मानते है सुनील शेट्टी ,अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर एक्टर ने शेयर की ये खास पोस्ट

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी आज 5 नवंबर 2022 को अपना 30 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है और इस मौके पर आतिया शेट्टी को उनकी फैमिली मेंबर्स दोस्तों और तमाम प्रशंसकों की तरफ से जन्मदिन की ढेरों बधाइयां मिली है| वही इस मौके पर सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी अथिया शेट्टी को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन विश किया है| इतना ही नहीं सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है और इस तस्वीर को साझा करते हुए सुनील शेट्टी ने अपनी लाडली बेटी अथिया शेट्टी को बर्थडे विश किया है|

हर पिता की तरह सुनील शेट्टी भी अपनी बेटी अथिया शेट्टी को बेहद प्यार करते हैं और उन्हें अपनी दुनिया मानते हैं| अथिया शेट्टी भी अपने पापा की बहुत लाडली है और यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं| सोशल मीडिया पर भी बाप बेटी की इस खूबसूरत जोड़ी की खास बॉन्डिंग की झलक अक्सर ही देखने को मिलती रहती है |

वही आज 5 नवंबर 2022 का दिन अथिया शेट्टी के लिए बेहद खास रहा और उन्होंने बेहद ही खास अंदाज में अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है| वही सुनील शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी बेटी अथिया शेट्टी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा कर उन्हें जन्मदिन की बधाइयां दी है और अपने इस पोस्ट के साथ सुनील शेट्टी ने बेटी के लिए खास नोट भी साझा किया है| सुनील शेट्टी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि,” मेरी जिंदगी जन्मदिन की शुभकामनाएं.” वही अथिया शेट्टी ने भी अपने पिता की इस पोस्ट पर तुरंत रिएक्शन देते हुए दिल वाली इमोजी शेयर की है और लव यू लिखा है|

सुनील शेट्टी ने अथिया शेट्टी के बर्थडे के मौके पर यह तस्वीर साझा की है उसमें अथिया शेट्टी एथेनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही है और वही सुनील शेट्टी भी ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं| सुनील शेट्टी के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सितारों ने भी कमेंट करके अथिया शेट्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं| सुनील शेट्टी अपने बच्चों के साथ बेहद ही खास और स्ट्रांग बॉन्डिंग शेयर करते हैं और वह अक्सर ही उनके साथ सोशल मीडिया पर प्यारी-प्यारी तस्वीरें साझा करते रहते हैं|

वही अथिया शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर उनके बॉयफ्रेंड केएल राहुल ने भी बेहद खास अंदाज में अथिया शेट्टी को बर्थडे विश किया है और अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से उन्होंने अथिया शेट्टी के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की है जिसमें केएल राहुल और अथिया शेट्टी एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखे जा सकते हैं| केएल राहुल ने इस पोस्ट को साझा करते हुए अपनी लेडी लव को बर्थडे विश किया है और उनके लिए खूबसूरत नोट भी लिखा है| बता दे सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी काफी समय से केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप में है और वही फैंस इस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड