बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी जीते है बेहद आलीशान लाइफस्टाइल

बॉलीवुड के अन्ना कहे जाने वाले सुनील शेट्टी का नाम इंडस्ट्री के मोस्ट रिचेस्ट अभिनेताओं की सूची में शुमार है और वही इन दिनों सुनील शेट्टी अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं और शादी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं| सुनील शेट्टी एक अच्छे पिता, बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ सक्सेसफुल बिजनेसमैन भी है और मौजूदा समय में सुनील शेट्टी अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर बेशुमार संपत्ति के मालिक बन चुके हैं और वह बेहद ही आलीशान लाइफस्टाइल जीते हैं|

सुनील शेट्टी ने हाल ही में अपनी बेटी अथिया शेट्टी के लिए एक शानदार फ्लैट खरीदा है जो कि रणबीर और आलिया के वास्तु अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर ही स्थित है| सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी जल्द ही अपने इस नए घर में अपने पेरेंट्स के साथ शिफ्ट होने वाली है| बात करें सुनील शेट्टी की तो अभिनेता की उम्र 60 साल है और उम्र के इस पड़ाव पर आने के बाद भी सुनील शेट्टी दिखने में बेहद फिट और स्टाइलिश नजर आते हैं और उन्हें देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना किसी के लिए भी बेहद मुश्किल हो जाता है|

सुनील शेट्टी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और यदि आप सोशल मीडिया पर सुनील शेट्टी को फॉलो करते हैं तो आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि अभिनेता किस तरह के रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं और आज के अपने इस पोस्ट में हम सुनील शेट्टी के नेटवर्क और लाइफ स्टाइल के बारे में जानेंगे|सुनील शेट्टी ने 25 साल की उम्र में फिल्म बलवान से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद इन्होंने अपने कैरियर में 100 से भी ज्यादा सुपरहिट फिल्मों में काम किया और इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं|

सुनील शेट्टी लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं परंतु वह इन दिनों अपने बिजनेस पर पूरा फोकस कर रहे हैं और आपको बता दें सुनील शेट्टी की सालाना इनकम 100 करोड़ से भी ज्यादा है| सुनील शेट्टी की बिजनेस की बात करें तो इनके पास रेस्टोरेंट और बार का बहुत बड़ा बिजनेस है और वही उनकी पत्नी माना शेट्टी अपना डेकोर सेंटर भी चलाती है| सुनील शेट्टी की तरह ही उनकी पत्नी माना शेट्टी भी एक सक्सेसफुल बिजनेस वूमेन है | सुनील शेट्टी के पास पैसों की कोई कमी नहीं है और यही वजह है कि आज के समय में सुनील शेट्टी का नाम बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शुमार हो चुका है|

सुनील शेट्टी ने अपना खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है जिसका नाम इन्होंने पॉरकॉर्न मोशन पिक्चर रखा है | प्रोडक्शन हाउस से भी सुनील शेट्टी को काफी अच्छी कमाई होती है और उन्होंने एफटीसी नाम का एक ऑनलाइन वेंचर भी खोला है और इसके माध्यम से इंडस्ट्री में नए हुनर की तलाश की जाती है सुनील शेट्टी बेहद ही आलीशान लाइफस्टाइल चलाते हैं और उनका खुद का इतना बड़ा कारोबार है इसी वजह से सुनील शेट्टी किसी भी विज्ञापनों में भी नजर नहीं आते|

सुनील शेट्टी ने मुंबई में अपना खुद का दो क्लब खरीदा है जिसका नाम Mischief Dining Bar और Club H20 है | नार्थ के साथ-साथ सुनील शेट्टी ने साउथ में भी अपना कारोबार फैलाया हुआ है और वहां पर उन्होंने अपना रेस्टोरेंट का बड़ा बिजनेस खोला है| इस बिजनेस से भी सुनील शेट्टी को हर साल 100 करोड़ से भी ज्यादा का मुनाफा होता है|

सुनील शेट्टी के पास हैं लग्जरी कारें

सुनील शेट्टी के पास बेहद ही शानदार कार कलेक्शन है और इनके कार कलेक्शन में Toyota Prado Land Cruiser, Jeep Wrangler, Mercedes Benz GLS 350D, Hummer H2, BMW X5, Jaguar XF और Mercedes E-Class जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल है| कार्स के अलावा सुनील शेट्टी को बाइक का भी बेहद शौक है और इन्होंने बहुत सारी लग्जरी बाइक भी रखी है|

सुनील शेट्टी के पास है करोड़ों की प्रॉपर्टी

सुनील शेट्टी अपने पूरे परिवार के साथ एक बेहद ही आलीशान और लग्जरी बंगले में रहते हैं और इसके अलावा खंडाला में इन्होंने अपना एक फार्महाउस भी लिया है जहां पर काम से ब्रेक लेकर अक्सर ही सुनील शेट्टी अपने परिवार के साथ वेकेशन एंजॉय करने जाते रहते हैं|

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड