भाभी के नाते से नहीं बल्कि श्रीदेवी के पांव अनिल कपूर छूते थे इस बेहद खास वजह से ,जिसके बारे में जानकर बोनी कपूर की भी नम हो गयी थी आँखें

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसी ऑनस्क्रीन जोड़ी रही है जो कि सीधे ऑडियंस के दिलों में उतर गई और इन्हीं जोड़ियों में से एक है बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी और दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की जोड़ी जोकि हिंदी सिनेमा इंडस्ट्री की कई सुपरहिट फिल्मों में जमी थी |

अनिल कपूर और श्रीदेवी ने फिल्मी पर्दे पर एक दूसरे के साथ खूब रंग जमाया था और इन दोनों ने अपने ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीत लिया था| अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी बॉलीवुड की कई फिल्मों में जमी थी और इस कपल की ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| वही फिल्मी पर्दे पर जिस तरह से अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी सुपरहिट थी ठीक वैसे ही असल जिंदगी में भी इन दोनों सितारों के बीच को स्टार से भी बढ़कर एक बेहद खास रिश्ता था|

दरअसल बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली श्रीदेवी ने साल 1996 में बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म मेकर और अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर के साथ शादी रचाई थी और ऐसे में श्रीदेवी रिश्ते में अनिल कपूर की भाभी लगती थी| वही श्रीदेवी बोनी कपूर के साथ शादी करने से पहले भी अनिल कपूर के साथ कई फिल्मों में काम की थी और शादी के बाद भी इन दोनों ने एक दूसरे के साथ फिल्मों में काम किया था |

वही बात करें श्रीदेवी की तो श्रीदेवी उम्र में अनिल कपूर से छोटी थी परंतु इसके बावजूद भी अनिल कपूर अपनी भाभी श्रीदेवी की बहुत इज्जत करते थे और इतना ही नहीं अनिल कपूर श्रीदेवी के पांव भी छूते थे | वही श्रीदेवी भी अनिल कपूर को अपना देवर नहीं बल्कि अपना छोटा भाई मानती थी | वही एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान अनिल कपूर ने इस बात का खुलासा भी किया था कि वह श्रीदेवी के पैर छूते थे जिसके पीछे की एक खास वजह भी अनिल कपूर ने बताई थी|

अनिल कपूर अपनी भाभी श्रीदेवी से उम्र में 8 साल बड़े थे और इन दोनों की उम्र में 8 साल का अंतर था हालांकि इसके बावजूद भी अनिल कपूर श्रीदेवी का बहुत सम्मान करते थे| वही साल 2018 में एक हादसे की वजह से श्रीदेवी की जान चली गई थी और वह इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गई| श्रीदेवी के गुजर जाने के बाद एक अवार्ड फंक्शन के दौरान अनिल कपूर ने उन्हें याद करते हुए कहा था कि वह श्रीदेवी का भाभी के रूप में ही नहीं बल्कि एक बेहतरीन अदाकारा के रूप में भी बहुत सम्मान करते थे |

यही वजह है कि वह जब भी श्रीदेवी से मिलते थे तब उनके पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लेते थे| अनिल कपूर ने बताया कि जब वह श्रीदेवी के पांव छूते थे तब वह हंसते हुए कहती थी की अनिल जी आपने क्या कर रहे हैं..? मेरे पांव क्यों छू रहे हैं..? वही श्रीदेवी की यह बात सुनकर अनिल कपूर उनसे हमेशा यही कहते थे कि वह उनके पैर छूकर हर बार श्रीदेवी का टैलेंट थोड़ा सा अपने अंदर भी ले लेते हैं..|

वही अनिल कपूर की यह बात सुनकर वहां मौजूद श्रीदेवी के पति बोनी कपूर भी काफी ज्यादा इमोशनल हो गए थे और वह अपने आंसू रोक नहीं पाए थे | इस दौरान अनिल कपूर और बोनी कपूर को अर्जुन कपूर ने मंच पर संभाला था|

 

विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड ‘अनुपमा’ की बा वेस्टर्न लुक में दिखती है बेहद स्टाइलिश बिना हिचकिचाहट के प्रेगनेंसी में बिंदास होकर एक्ट्रेस ने कराया फोटोशूट फिल्मो के साथ बिज़नस में भी सुपरहिट है ये हसीनाएं स्ट्रैप्लेस ब्लाउज-पर्पल साड़ी में रुबीना ने दिखाया ग्लैमरस अवतार नेहा कक्कड़ ने सुर्ख लाल साड़ी में दिखाया स्टनिंग अंदाज
विदेश में भी इन सितारों ने बनाया है खुबसूरत आशियाना फिल्मो में कदम रखने वाली है SRK की स्टाइलिश बेटी सुहाना खान कभी कॉफ़ी शॉप में काम करने वाली श्रद्धा आज है करोड़ों की मालकिन परियो की तरह खुबसूरत है टाइगर की बहन दादा साहेब फाल्के अवार्ड – जाने किसने जीता कौन सा अवार्ड