कोरोना महामारी के दौरान देशभर में लगे लॉकडाउन के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सोनू रियल हीरो बनकर उभरे थे और तभी से सोनू सूद को गरीबों का मसीहा कहा जाने लगा| वही सोनू सूद ने एक बार फिर से कुछ ऐसा किया है जिसके चलते उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया है और हर तरफ सोनू सूद की प्रशंसा हो रही है| दरअसल इन दिनों बिहार की एक लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जोकि स्कूल जाती हुई नजर आ रही है| इस वीडियो में जो लड़की स्कूल जाती हुई नजर आ रही है उसका सिर्फ एक पैर ही है और ऐसे में इस लड़की की कहानी काफी दिलचस्प है और सभी का दिल जीत रही है|
Bihar: जमुई में एक पैर से 1KM का सफर तय कर स्कूल जाती है बिहार की ये बेटी
एक हादसे में मासूम का काटना पड़ा था पैर, हौसला देख करेंगे सलाम pic.twitter.com/pc6vUV2iLb
— News24 (@news24tvchannel) May 25, 2022
दरअसल बिहार की रहने वाली इस लड़की का सिर्फ एक पैर है और वह अपने एक पैर से चलकर रोजाना स्कूल जाती है| वहीं शिक्षा को लेकर उसका जुनून देखने के बाद हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है और ऐसे में सोनू सूद ने बिहार की लड़की का मदद करने का फैसला किया है जिसके बारे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके लोगों को जानकारी दी गई है|
कहा दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया
दरअसल अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि,” अब यह अपने एक नहीं बल्कि दोनों पैरों पर कूदकर स्कूल जाएगी|टिकट भेज रहा हूं, चलिए दोनों पैरों पर चलने का समय आ गया। सोनू सूद ने अपने इस ट्वीट में कुछ भी स्पष्ट तरीके से तो नहीं बताया है हालांकि उनका यह ट्वीट देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि अभिनेता जल्द ही बिहार की इस लड़की के कृत्रिम पैर लगवाने में उसकी मदद कर सकते हैं|
इसके अलावा कई राजनेताओं ने भी इस लड़की की मदद करने का ऐलान किया है और वही जुमई के डीएम ने बच्चे को एक ट्राई साइकिल भी दी है| इसके अलावा कई अन्य संस्थाएं भी बच्ची के इलाज के लिए आश्वासन दे रही है| वही अब सोनू सूद ने भी इस दिव्यांग लड़की की मदद करने का फैसला किया है और अभिनेता के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर भी उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है| सोनू सूद के इस ट्वीट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि,” सलाम है आपको सोनू सूद भाई.. देश के असली हीरो तो आप ही हैं..”| इस तरह से सोनू सूद के इस ट्वीट पर लगातार लोगों का कमेंट आ रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है|
अपकमिंग फिल्म
सोनू सूद के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेता की फिल्म आचार्य रिलीज हुई थी और इस फिल्म में सोनू सूद के साथ अभिनेता चिरंजीवी मुख्य रोल में नजर आए थे हालांकि इस फिल्म को दर्शकों का कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है| इसके अलावा सोनू सूद जल्दी अक्षय कुमार के साथ अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज में नजर आएंगे और इस फिल्म में सोनू सूद चांद बरदाई की भूमिका में नजर आने वाले हैं| सोनू सूद के इस फिल्म को लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड है और वही रियल लाइफ में भी सोनू सूद की फैन फॉलोइंग में गजब का इजाफा देखने को मिला है |
सोनू सूद ने यह साबित कर दिया है कि वह एक बेहतरीन अभिनेता होने के साथ-साथ एक बहुत अच्छे और नेक दिल इंसान भी हैं और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सोनू सूद हमेशा खड़े रहते हैं| अभिनेता की यही खासियत उन्हें औरों से अलग बनाती है और आज के समय में सोनू सूद इंडस्ट्री के रियल हीरो के रूप में जाने जाते हैं|